ANDHRA PRADESHBIHARBreaking News

सुविधाओं का अभाव:बा’ढ़ प्रभावित इलाकाें में बढ़ा जलजनित बी’मारियाें का प्र’कोप, उप स्वास्थ्य केंद्रों पर न दवा न हो रहा इलाज

बाढ़ प्रभावित औराई, कटरा, मुशहरी, बाेचहां, साहेबगंज, पारू व देवरिया के इलाकाें में अब जलजनित बीमारियाें का प्रकोप बढ़ा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इन क्षेत्रों में पीड़ितों की सुधि नहीं ली। गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम तो क्या, प्रतिनियुक्त एएनएम भी नहीं गई। सर्दी -खांसी -बुखार से पीड़ितों की संख्या इन इलाकाें में बढ़ी है।

स्वास्थ्य उप केंद्र पर सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोग ग्रामीण चिकित्सकों के भरोसे हैं। साहेबगंज में बाढ़ प्रभावित माधोपुर हजारी में 3 उपकेंद्र, बंगरा बालू टोला, बंगरा निजामत, रूपछपरा, हुस्सेपुर में एक-एक उप केंद्र है, लेकिन सातों उप स्वास्थ्य केंद्र पर पीड़ितों के लिए दवा व स्वास्थ्यकर्मी उपलब्ध नहीं है। पानी घटने के बाद भी प्रभावित क्षेत्र में आज तक ब्लीचिंग पाउडर एवं चूना का छिड़काव नहीं हुआ है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गणेश कुमार गौतम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 50 हजार हैलोजन गोली वितरण के लिए जून माह में एएनएम को उपलब्ध कराया गया, जबकि डिमांड के बावजूद आज तक जिला से चूना उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिस कारण ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव क्षेत्र में नहीं करवाया गया है। उन्हाेंने बताया कि शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 5 स्थानों पर स्वास्थ्य टीम कैंप लगाएगी।

गंदे पानी से खुजली समेत हाे रहीं गंभीर बीमारियां
मुशहरी की डुमरी पंचायत की उप मुखिया पति देव करण सहनी ने बताया कि यहां वार्ड 1, 3, 17 सहित अन्य वार्डाें की सैकड़ों परिवार की आबादी का घर बाढ़ के पानी से घिरा है। जहां पानी निकल गया है, वहां कीचड़ है। बांध पर शरण लिए मंजू देवी, किशन सहनी, शंभू साहनी, चतुर्भुज सहनी, रामचंद्र राम आदि ने बताया कि कीचड़ व जलजमाव से लाेग बीमार हाे रहे हैं।

इधर, कटरा के बरैठा, बसघट्टा, बर्दबारा, धोबौली, सहनौली, खंगुरा, बसंत, पहसौल, डूमरी, नगवारा, विशुनपुर समेत दर्जनों गांवों के चौर में मनुषमारा नदी से आए काले पानी के कारण जलजमाव हो गया है। दुर्गन्ध युक्त पानी से लोग बीमार हो रहे हैं। पानी में अत्यधिक देर रहने के कारण खुजली समेत अन्य बीमारियाें का प्रकोप बढ़ रहा है। पीएचसी हेल्थ मैनेजर ने बताया कि चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव बाढ़ का पानी घटने पर किया जाएगा।

पारू में बाढ़ के साथ बारिश के पानी से जलजमाव है। इससे लाेगाें काे बीमार हाेने की चिंता सता रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर उमेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के लिए आवंटन हो चुका है, बहुत जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.