AccidentBIHARBreaking NewsSTATE

गया में हुए भी’षण सड़क हा’दसे में मृ’तकों की संख्या हुई 7, झारखंड से आ रही थी कार; डंपर से हो गयी सीधी ट’क्कर

बिहार के गया में हुए भी’षण सड़क हा”दसे में अब मृ’तकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है. जीटी रोड पर कल शाम यह भीषण हाद’सा हुआ था. बताया जाता है कि मौके पर ही 6 कार सवारों की मौ’त हो गई थी, जबकि गं’भीर रूप से घायल एक सवार की मौ’त इलाज के दौरान हो गई. तेज रफ्तार से जा रही कार की डंपर से सीधी टक्कर हो गई थी. ‘श’वों और कार की स्थिति देखकर लोग कांप उठे थे. कार के परखच्चे उड़ गए थे.

दरअसल, डोभी प्रखंड के एनएच-99 स्थित कंजियार गांव के पास तेज रफ्तार से जा रहे डंपर ने सामने से आ रहे इनोवा कार में भीषण टक्कर मार दी. कार पर प्रेस लिखा हुआ था. मृतकों की पहचान अभी भी नहीं हो पाई है. कार झारखंड की ओर से आ रही थी. हालांकि बताया जा रहा है कि बाद में म’रने वाला व्यक्ति गया का ही रहने वाला था. आसपास के थानों से पुलिस संपर्क कर रही है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर की आवाज सुन वे लोग दौड़े, लेकिन 6 सवारों की मौके पर ही मौत हो गई थी. शव जहां-तहां बिखरे पड़े थे. देखकर रूह कांप जा रहा था. इस बीच मौके पर पहुंचे वालों ने कार में जीवित पड़े एक युवक को किसी तरह से बाहर निकाला. पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस व गांव वालों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उसने भी मगध हॉस्पीटल जाते-जाते दम तोड़ दिया. डोभी थानेदार अजय कुमार के अनुसार, घायल व्यक्ति, जिसकी मौत सबसे अंत में हुई, वह बाराचट्‌टी के लेमोगढ़ का रहने वाला था. बाकी शेष के बारे में पता लगाया जा रहा है.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.