BIHARBreaking NewsMAHARASHTRASTATE

महाराष्ट्र में बारिश बनी मुसीबत: अब तक 47 की मौ’त, पीएम मोदी और सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

मुंबई. महाराष्ट्र के तटीय रायगढ़ जिले में एक गांव के नजदीक भूस्खलन होने के कारण 47 लोगों की मौत हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी मृ’तकों के परिजनों के लिए क्रमशः दो लाख और पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. पुलिस के मुताबिक महाड तहसील के तलाई गांव में हुए इस हादसे में मृ’तकों की संख्या बढ़ सकती है.

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण कई हा’दसे भी हो चुके हैं. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘भूस्खलन वाली जगह से अब तक 47 श’व बरामद किए गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबे के नीचे और लोगों के फंसे होने की आशंका है.’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम मुंबई से करीब 160 किलोमीटर दूर महाड पहुंच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गई है. एक अन्य टीम के भी जल्द पहुंचने की संभावना है.

दूसरी ओर, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने राज्य में बाढ़ से बिगड़ते हालात पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ शुक्रवार को चर्चा की. पवार के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि रक्षा मंत्री ने राहत एवं बचाव अभियानों में रक्षा बलों की मदद का आश्वासन दिया है. सेना और नौसेना की टीमें राज्य में पहले ही तैनात कर दी गई हैं.

बयान में कहा गया कि महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास सचिव असीम गुप्ता को रक्षा मंत्रालय के साथ समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. जिला संरक्षण मंत्रियों तथा निर्वाचित स्थानीय प्रतिनिधियों से बाढ़ प्रभावित जिलों में जाने को कहा गया है. बयान के अनुसार, रायगढ़ की संरक्षण मंत्री अदिति तटकरे, रत्नागिरी के संरक्षण मंत्री अनिल परब आदि से अपने क्षेत्रों में मौजूद रहने और राहत तथा बचाव अभियानों की निगरानी करने को कहा गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.