BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

उपेंद्र कुशवाहा के सामने ही मु’र्दाबाद-मु’र्दाबाद करने लगे कार्यकर्ता, जानें मामला…

जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों बिहार यात्रा के दूसरे चरण पर हैं. वे सासाराम व कैमूर के दौरे पर हैं. शुक्रवार को वे कैमूर निकले हैं. आज रात्रि विश्राम भी वहीं है. लेकिन इसके पहले बिक्रमगंज में उनके सामने ही जिलाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी के खिलाफ कुछ जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. हालांकि, इस पर उपेंद्र कुशवाहा काफी नाराज हो गए.

दरअसल, जेडीयू संसदीय बोड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार यात्रा के दौरान बिक्रमगंज पहुंचे थे. रोहतास जिलाध्यक्ष और प्रखंड कार्यालय को लेकर विवाद था. कुछ कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी. जब उपेंद्र कुशवाहा वहां पहुंचे तो कार्यकर्ताओं की नाराजगी फूट पड़ी. कार्यकर्ताओं ने नागेंद्र चंद्रवंशी के खिलाफ नारेबाजी की और बिक्रमगंज में बने नए पार्टी दफ्तर के स्थान को लेकर भी विरोध जताया.

हालांकि, उपेंद्र कुशवाहा ने बात को संभालते हुए नारेबाजी करने वालों को डांटा और ऐसा करने से मना किया. उन्होंने कहा कि वे किसी कार्यकर्ता के खिलाफ भी इस तरह की नारेबाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे. जबकि, नागेंद्र चंद्रवंशी ने इसे विरोधियों का साजिश बताया. गौरतलब है कि नागेंद्र चंद्रवंशी लंबे समय से रोहतास के जेडीयू जिलाध्यक्ष हैं. वे गत विधानसभा चुनाव में पार्टी के नोखा से उम्मीदवार भी थे, परंतु चुनाव हार गए थे. चुनाव लड़ते समय उन्होंने पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ दिया था, लेकिन चुनाव हारने के बाद उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष बना दिया गया. इसके बाद से ही स्थानीय स्तर पर विवाद चल रहा है और कुछ लोगों में नाराजगी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.