Breaking NewsPUNJAB

केंद्र के खिलाफ गरजे पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू, बोले- विरोधियों के बिस्तर गोल कर दूंगा

चंडीगढ़. पंजाब (Punjab Congress) कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने कहा कि वह हक की लड़ाई लड़ने के लिए आए हैं. उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का हर कार्यकर्ता प्रधान हैं. किसान आंदोलन (Kisan Andolan) पर सिद्धू ने कि उन्हें दिल्ली में बैठे किसानों की चिंता है और अब पंजाब का हर किसान प्रधान है. कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘कुछ कर सकूं तभी इस पद का कोई मतलब है.’ सिद्धू ने कहा कि वह सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिल कर काम करेंगे और बिना कार्यकर्ता के कोई पार्टी नहीं होती. उन्होंने कहा कि वह 18 सूत्रीय एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और जिस तरह अणु के बिना परमाणु और व्यक्ति के बिना समाज नहीं बन सकता, उसी तरह से पार्टी बिना कार्यकर्ता के नहीं बन सकती है. सिद्धू ने कहा कि ‘मैं विरोधियों के बिस्तर गोल कर दूंगा.’

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आप सभी सिकंदर है. मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा. मेरी चमड़ी मोटी है. मुझ कोई फर्क नहीं पड़ता है.पंजाब के लोगों का जीवन बदले, यही मेरा मकसद है. हमें कुछ अलग करना ही होगा.’ इससे पहले चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में जब सिद्धू सभा को संबोधित करने के लिए आगे बढ़े तो उन्हें बल्लेबाजी करने की नकल की.

हर कार्यकर्ता आज से पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख – सिद्धू
अमृतसर (पूर्व) के विधायक ने कहा, ‘एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता और राज्य इकाई के प्रमुख के बीच कोई अंतर नहीं है.पंजाब में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आज से पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख बन गया है.’ सिद्धू ने कहा ‘ मैं ज्यादा नहीं बोलूंगा लेकिन जितना बोलूंगा वह विस्फोटक बोलूंगा. आप लोगों का आशीर्वाद ही मेरा सुरक्षाकवच और ताकत है. मैं बड़े लोगों को सम्मान दूंगा और छोटों को प्यार दूंगा.’

Youtube Video

इससे पहले सिद्धू ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला. इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, पंजाब प्रभारी हरीश रावत समेत कई नेता मौजूद थे. इस दौरान एक संबोधन में सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि जब सोनिया जी ने कहा कि सिद्धू को अध्यक्ष बनाया जाएगा तो मैंने प्रेस से कहा कि जो फैसला होगा मुझे मंजूर है. उन्होंने कहा कि मुझे आम आदमी पार्टी या अकाली दल पर कोई भरोसा नहीं है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.