बढ़ती गर्मी और उमस के बीच चमकी बुखार का मामला एक बार फिर से बढ़ने लगा है. चमकी बुखार से पीड़ित कई बच्चों को पिछले कुछ दिनों में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. बुधवार को एक और बच्ची में चमकी बुखार के लक्षण की पुष्टि हुई है. सकरा की 2 वर्षीय अन्नू प्रिय में AES की पुष्टि हुई है.
ताजा अपडेट के अनुसार एसकेएमसीएच में चमकी बुखार से पीड़ित 8 बच्चे भर्ती हैं, जिसमे से 5 बच्चों में AES की पुष्टि हो चुकी है वहीं 3 सस्पेक्टेड बच्चे भी भर्ती है. एसकेएमसीएच मे मोतिहारी, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के बच्चों में AES की पुष्टि हुई है. जिनका ईलाज चला रहा है.
बता दें कि इस साल अभी तक चमकी बुखार के लक्षण वाले 47 बच्चों में AES पुष्टि हो चुकी है. जिसमें से 10 बच्चों की मौत भी हो चुकी है, और कई बच्चे ठीक हो कर घर जा चुके है. वहीं जिला प्रशासन ने चमकी बुखार को लेकर पहले से ही तैयारी पूरी कर ली हुई हैं और जिला प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान भी चला रहा है.


Input: LiveCities



Leave a Reply