Repoted by Deepak
गायघाट । थाना क्षेत्र के दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच पर गायघाट चौक के समीप दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया जब एक खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई।इस दौरान ड्राईवर समेत तीन लोग जख्मी हो गए हैं।जिसमें दो लोग बुरी तरह से झुलसे हैं। ट्रक से तेज लपटें देखकर आस-पास के लोगों ने शोर मचाकर पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। जिस ट्रक में आग लगा वह दरभंगा से मुजफ्फरपुर की ओर कुछ सामान लादकर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार करीब चार बजे 22 चक्का ट्रक का चालक दरभंगा मुजफ्फरपुर मार्ग पर ट्रक खड़ा करके कुछ कार्य करा रहा था। उसी दौरान अचानक ट्रक के अगली हिस्से में आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। यह देख रोड में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी होने पर पहुंचे थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद फायर ब्रिगेड वाहन को बुलाया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान कुछ समय के लिए यायातात व्यवस्था बाधित रही। आग लगने से ट्रक का उपरी हिस्सा जल गया है।फिलहाल आग लगने का कारणों की पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गए हैं।





Leave a Reply