BIHARBreaking NewsSTATE

बांका में वज्रपात से चार लोगों की मौ’त, म’रने वालों में बच्चे-बुजुर्ग तक शामिल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बिहार के बांका जिले में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई. वज्रपात से अमरपुर में दो, धोरैया में एक और पंजवारा में एक महिला की मौत हो गई है. सभी के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. बता दें कि जिले में सुबह से बारिश हो रही है. रह-रहकर ठनका भी गिर रहा है.

जानकारी के अनुसार अमरपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे बुजुर्ग आनंदी मंडल एवं 12 वर्षीय सन्नी तांती छिपे हुए थे. इसी दौरान जोरदार आवाज के साथ वज्रपात हुआ. जिसकी चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पंजवारा थाना क्षेत्र के माराटीकर गांव के समीप बहियार में मुन्ना पासवान की पत्नी सुनीता देवी खेत में मूंग तोड़ रही थी. इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई. उनकी भी मौत मौके पर ही हो गई

इसी तरह धोरैया थाना क्षेत्र के झिकटा गांव निवासी अजय यादव का आठ वर्षीय पुत्र आशीष कुमार बहियार में मवेशी चरा रहा था. बारिश में घर वापस आने के दौरान वज्रपात की चपेट में आ गया. जिससे उसकी भी मौत मौके पर हो गई. मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.