मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियो का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात ह’थियार के बल पर अपराधियों ने बैक टू बैक लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। साहेबगंज में एक युवक (ट्रक चालक) से 87 हजार रुपए लूट लिए, वहीं अहियापुर में फाइनेंस कर्मी से 45 हजार झपट लिया। शिकायत मिलने लर सम्बन्धित थानों की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
पहली घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के इमली ढाला के पास की है। सोमवार रात बाइक सवार तीन बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर ट्रक चालक के साथ जमकर मारपीट कर केविन में रखे रुपये लूट लिए। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को PHC पहुंचाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए SKMCH भेज दिया गया। जख्मी ट्रक चालक मोतीपुर के महवल का गणेश सहनी है। उसने बताया कि छपरा में गिट्टी अनलोड करने के बाद अपने घर लौट रहा था। साथ में खलासी भी था। इसी दौरान बंगरा घाट पुल पर एक बाइक सवार ने ओवरटेक कर ट्रक को रोकने की कोशिश की। लेकिन, वह नहीं रुका। कुछ देर के बाद फिर से वही बाइक वाले तीन अपराधी ने रोकने की कोशिश की।


इस बार हथियार दिखाकर गोली मारने की धमकी देने लगे। वह रुका नहीं और तेज रफ़्तार से ट्रक को भगाने लगा। लेकिन, इमली ढाला के पास पहुंचकर उसे ट्रक रोकना पड़ा। क्योंकि, उस रास्ते मे वह तेज नही भगा सकता है। अपराधियों से बचने के लिए ट्रक से कूदकर चालक और खलासी भागने लगे। एक घर मे जाकर छुपने की कोशिश की। हथियार से लैश अपराधी वहां भी पहुंच गए। घर से जबरन निकाला और जमकर पिटाई कर दी। दूसरे अपराधी ने ट्रक के केविन में रखे 87 हजार रुपये लूट लिए और तीनों भाग गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अनूप कुमार PHC में पहुंचे। घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली और आगे की कार्रवाई में जुट गए।

बाइक में टक्कर मारकर छीन लिए रुपये
अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी स्थित एक होटल के समीप सोमवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी सूरज कुमार से 45 हजार रुपये छीन लिए। थाना पर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह जीरोमाइल स्थित एक फाइनेंस कंपनी का कर्मी है। वह रुपया कलेक्शन करने के बाद बैग में रख कर बाइक से लौट रहा था। इस दौरान उसे रात हो गयी थी। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे। पहले उसे रोका। नहीं रुकने पर पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। इससे संतुलन बिगड़ने लगा और कर्मी बाइक से गिरते-गिरते बचा। इस दौरान उसने बाइक रोक दी। तभी, एक अपराधी उतरकर आया और बाइक में रुपये से भरा बैग, मोबाइल और कागज़ात झपट लिया और भाग निकले। थानेदार सुनील रजक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Leave a Reply