Breaking NewsSTATETELANGANA

चूहों ने अलमारी में घुस कुतरे 2 लाख रूपए, शख्स ने अपने इलाज के लिए बड़ी मुश्किल से जुटाई थी ये रकम

हमने अक्सर अपने घरों में चूहों को कूद-फांद करते देखा होगा. लेकिन जब तक चूहे कोई नुकसान न कर दें तब तक शायद ही उनकी तरफ कोई खास देता हो. लेकिन हाल ही में चूहों ने एक आदमी के खून पसीने की कमाई के 2 लाख रुपए कुतर डाले. तेलंगाना के एक शख्स को जिस तरह से नुकसान हुआ है उसे सुनकर आप भी भौचक्के रह जाएंगे. दरअसल एक शख्स के बैग में रखे रुपए को चूहों ने इतनी बुरी तरह से कुतरा कि वो अब किसी के काम के नहीं बचे.

एक रिपोर्ट के मुताबिक रेड्डी नायक तेलंगाना के इंदिरानगर थांडा के वेमनूर गांव का रहने वाला शख्स है. उसने अपने रुपयों को एक बैग में डालकर आलमारी में रख दिया था. रेड‌्डी ने यह पैसे पेट के ऑपरेशन के लिए जुटाए थे. उन्होंने इसमें से कुछ पैसे तो सब्जी बेचकर जुटाए थे. जबकि कुछ पैसे रिश्तेदारों से मांगकर जुटाए थे. इस पूरी रकम को एक कपड़े के बैग में भरकर आलमारी में रख दिया था. लेकिन एक दिन जब रेड्डी ने आलमारी खोली तो देखा कि सारा पैसा चूहों ने कुतर डाला है.null

रेड्डी नायक अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए सब्जियां बेचने का काम करते हैं. एक जानकारी के मुताबिक वो हर रोज अपने दोपहिया वाहन पर सब्जी का बैग रखकर घर-घर लेकर जाता है, ताकि उनकी रोजी-रोटी चल सके. रेड्डी ने बताया कि उसने फटे हुए नोटों को बदलने के लिए कई बैंकों से संपर्क किया, लेकिन सभी बैंक अधिकारियों ने साफ-साफ मना कर दिया. हालांकि कुछ बैंकों ने उसे अपनी समस्या को आरबीआई की हैदराबाद शाखा में बताने के लिए जरूर कहा है.

आपको बता दें कि आरबीआई ने हाल ही में बैंकों को निर्देश दिया है कि कटे-फटे नोटों को बदल लिया जाए. लेकिन चूहों द्वारा आधे चबाए नोट के मामले में ऐसा कोई नियम नहीं है. इसलिए रेड्डी अब काफी परेशान है, जिस रकम को उन्होंने बड़ी मेहनत के साथ अपने इलाज के लिए जुटाया था. उसे चूहों ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया. ये खबर सुनने के बाद हर कोई रेड्डी के प्रति अपनी संवेदना जाहिर कर रहा है. हालांकि एक मंत्री ने उनके इलाज का खर्च उठाने का भरोसा दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.