BIHARBreaking NewsSTATE

पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे और बेटी ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव से की मुलाकात, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

बिहार में अपने समय में रहे दबंग सांसद आनंद मोहन के बेटे और बेटी ने दिल्ली में आरजेडी प्रमुख लालू यादव से मुलाकात की. उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. लालू यादव ने भी कई बिंदुओं पर बात की तथा आनंद मोहन का हाल-चाल जाना. शिवहर के आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने फोटो भी शेयर किया.

शिवहर विधायक चेतन आनंद ने अपना तथा अपनी बहन सुरभि आनंद का आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के साथ वाले फोटो को शेयर करते हुए उनसे आशीर्वाद लेने की बात कही. उन्होंने लिखा कि दिल्ली में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हमारे अभिभावक लालू प्रसाद यादव जी से मुलाकात हुई. उनके साथ बहन एडवोकेट सुरभि आनंद भी थी. इस मुलाकात के दौरान लालू यादव ने उनके पिता आनंद मोहन जी के बारे में पूछा और दोनो भाई-बहन को आशीर्वाद दिया.

बता दें कि बिपीपा प्रमुख आनंद मोहन एक केस के सिलसिले में सजायाफ्ता हैं और फिलहाल सहरसा जेल में बंद हैं. परिजनों के अनुसार, उनकी सजा पूरी हो गई है, इसके बाद उन्हें साजिश के तहत जेल में रखा गया है. परिजनों का तो यह भी कहना है कि आनंद मोहन को एक साजिश के तहत फंसाया गया है. गौरतलब है कि इस बार चेतन आनंद को शिवहर तथा उनकी मां लवली आनंद को सहरसा से आरजेडी ने विधानसभा चुनाव में टिकट दिया. चेतन आनंद तो जीत गए लेकिन उनकी मां काफी कम वोटों से हार गईं.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.