BIHARBreaking NewsSTATE

समस्तीपुर मंडल के जयनगर से नेपाल के कुर्था तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ स्पीड ट्रायल

समस्तीपुर मंडल के जयनगर से नेपाल के कुर्था तकसफलतापूर्वक संपन्न हुआ स्पीड ट्रायल*

भारत-नेपाल रेल संपर्क सेवा होगी और बेहतर

हाजीपुर: 18.07.2021

समस्तीपुर मंडल के जयनगर और नेपाल के कुर्था के मध्य 34.50 किलोमीटर लंबे नव-आमान परिवर्तित रेलखंड पर आज 18.07.2021 को लोकोमोटिव द्वारा 110 किमी प्रतिघंटा की गति से सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल किया गया । इस दौरान इरकॉन और नेपाल रेलवे के वरिष्ठ उच्चाधिकारीगण उपस्थित थे ।

स्पीड ट्रायल के सफल होने के बाद अब रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया जाएगा । रेल संरक्षा आयुक्त की अनुमति मिलने तथा भारत और नेपाल के बीच सहमति के बाद आवश्यक तकनीकी और परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के पश्चात् जल्द ही ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया जा सकता है । विदित हो कि भारतीय रेल संचालन और रख-रखाव की प्रक्रिया आदि की जानकारी साझा कर बड़ी रेल लाइन यात्री सेवा के संचालन में नेपाल को पूर्ण सहयोग दे रही है ।

भारत-नेपाल मैत्री रेल परियोजना के तहत् प्रथम चरण में आमान परिवर्तित 34.50 किलोमीटर लंबा जयनगर-कुर्था (नेपाल) रेलखंड लगभग 619 करोड़ की अनुमानित लागत वाली जयनगर- बिजलपुरा-बर्दीबास (69.08 किमी) रेल परियोजना का एक भाग है । इस परियोजना के पहले चरण में बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर स्टेशन को नेपाल के कुर्था से जोड़ा जाएगा। भविष्य में इसका विस्तार कुर्था से लगभग 18 किलोमीटर आगे बीजलपुरा तक किया जाएगा । यह परियोजना दोनों देशों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा ।

(राजेश कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.