बढ़ती गर्मी और उमस के बीच चमकी बुखार के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. रविवार को चमकी बुखार से एसकेएमसीएच के ईलाज के दौरान मोतिहारी की सोलिनी कुमारी की मौत हो गई है. वहीं चमकी बुखार से पीड़ित कई बच्चों को पिछले कुछ दिनों में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

ताजा अपडेट के अनुसार, एसकेएमसीएच में चमकी बुखार से पीड़ित 9 बच्चे भर्ती हैं. इनमें से 5 बच्चों में AES की पुष्टि हो चुकी है. इसी तरह, 4 सस्पेक्टेड बच्चे भी भर्ती हैं. इन पर डॉक्टर विशेष नजर रख रहे हैं. दूसरी ओर, एसकेएमसीएच में मोतिहारी, वैशाली, सीतामढ़ी और मुज़फ़्फ़रपुर के बच्चों में AES की पुष्टि हुई है. उनका ईलाज चल रहा है.

गौरतलब है कि इस साल अभी तक चमकी बुखार के लक्षण वाले 44 बच्चों में AES पुष्टि हो चुकी है. इसमें से 10 बच्चों की मौत भी हो चुकी है. कई बच्चे ठीक होकर घर जा चुके हैं. वहीं जिला प्रशासन ने चमकी बुखार को लेकर पहले से ही तैयारी पूरी कर ली है. जिला प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान भी चला रहा है. यही वजह है कि इस बार पहले की तुलना में काफी बच्चे ठीक होकर घर जा रहे हैं.

Input : LiveCities



Leave a Reply