BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

घरवाली के रहते बाहरवाली को साथ लाने की कर दी गलती, फिर मुजफ्फरपुर के युवक का हो गया तक-धिना-धिन-धा

मुजफ्फरपुर : शादीशुदा रहते किसी पर दिल आ जाए तो जिंदगी के जहन्नुम बनने की गारंटी मान लीजिए। इसके सैकड़ों उदाहरण आपने देखे और सुने होंगे। जिला अंतर्गत कथैया थाना के मठवा गांव निवासी देवानंद इसके ताजा भुक्त भोगी हैं। ये जनाब घरवाली के रहते बाहरवाली को दिल दे बैठे। सोचा था जिंदगी हसीन हो जाएगी। घर और बाहर प्यार ही प्यार, लेकिन सबकुछ वैसा ही हो जैसा इंसान सोचे, यह जरूरी तो नहीं। देवानंद के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। पार्ट टाइम प्यार के लिए जिस युवती के करीब गए वह तो गले ही पड़ गई। मजबूरी ऐसी हुई कि घरवालों को बिना कोई सूचना दिए उससे शादी कर घर लाना पड़ा। पहली पत्नी के रहते दूसरी को घर लाने के बाद जो कोहराम हुअा उसकी कल्पना कर पाना मुश्किल है। जब गुस्सा आया तो नई नवेली दुल्हन पर इंप्रेशन जमाने के लिए पहली पर खूब हाथ साफ किए। इसके बाद वह थाने पहुंच गई और प्रताड़ना के आरोप में पुलिस ने उन्हें अंदर कर दिया है।

पहली पत्नी की बर्बरतापूर्वक पिटाई

कथैया थाना के मठवा गांव में पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाना एक युवक को महंगा पड़ा। पहली पत्नी संजू देवी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति देवानंद कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया। उसपर पहली पत्नी को प्रताडि़त करने के साथ मारपीट करने का आरोप है। बताया जाता है कि देवानंद पहले से शादीशुदा है। बावजूद इसके उसने स्वजनों की बगैर सहमति से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद वह दूसरी पत्नी को घर में ही रखता था। पहली पत्नी के साथ मारपीट ही नहीं, बल्कि उसे प्रताडि़त भी करता था। इतना ही नहीं, परवरिश के लिए पैसे देने से भी मना कर दिया। दो दिन पूर्व भी उसने पहली पत्नी की बर्बरतापूर्वक पिटाई कर दी। पीडि़ता ने इसकी लिखित शिकायत कथैया थाने में की। तब पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.