BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

मुजफ्फरपुर में दिनद’हाड़े 4 लाख की लू’ट / कैश लेकर CSP जा रहा था युवक, बद’माशों ने ओवरटेक कर रोका; कनपटी पर पि’स्टल सटाकर लू’टपाट की

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमा’शों ने CSP संचालक से 4 लाख रुपए लूट लिए। घ’टना मोतीपुर थाना क्षेत्र के महना रोड की है। शुक्रवार सुबह चंदन बैग में कैश लेकर CSP जा रहा था, तभी काले रंग की अपाचे सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका। इसके बाद हथियार के बल पर रुपयों से भरा बैग लू’टकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन करने लगी। थानेदार अनिल कुमार ने बताया प्रारम्भिक पूछताछ में कई बातें सामने आ रही है। अब तक संचालक ने लिखित बयान भी नहीं दर्ज कराया है। लूटी गई राशि मे कम-ज्यादा की बात आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पीड़ित चन्दन के अनुसार वह महना चौक पर ही SBI का CSP चलाता है। गुरुवार की शाम मोतीपुर स्थित बैंक से 4 लाख कैश निकाल कर उसने अपने पास रख लिया था। शुक्रवार को उक्त रुपये लेकर CSP जा रहा था। रुपया एक बैग में रखकर पीठ पर लिए था। तभी बाइक से दो बदमाश उसे ओवरटेक करते हुए आये और बाइक रोकने को कहा। पीछे बैठे बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी दी। डर के मारे चन्दन में बाइक रोक दी। बाइक सवार दूसरा बदमाश उतरा और संचालक के सिर पर पिस्टल तान दी। इसके बाद कैश लूट कर फरार हो गए। संचालक ने बताया कि बदमाशों की उम्र 20-25 साल के बीच की होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.