BIHARBreaking NewsSTATE

वैशाली सांसद वीणा देवी ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा, ली बाढ़ पी’डि़तों की सुध, राहत में तेजी लाने का दिया निर्देश

वैशाली सांसद वीणा देवी ने मोतीपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से उनकी पीड़ा को जाना और प्रशासन द्वारा संचालित राहत कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद सांसद ने लोगों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी कार्यों के बारे में जाना। सांसद ने प्रखंड के बरियारपुर उतरी पंचायत के रासुलागंज, गोहुवाचक, चक्की जमालाबाद, मोर, बरियारपुर पूर्वी के परसौनिया एंव बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के पहाड़चक, झिंगहा गांव में जाकर बाढ़ की स्थिति को देखा।

सामुदायिक भोजनालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सीओ-बीडीओ को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा। बरियारपुर पश्चिमी पंचायत में ग्रामीणों के साथ सांसद ने बैठक भी की जिसमें ग्रामीणों ने बूढ़ी गंडक नदी के किनारे बोल्डर पीचिंग व 14 मीटर बांध बनवाने की मांग रखी। वही बरियारपुर उत्तरी के रसुलागंज एंव मोर गांव में जाने के लिए रोड व पुलिया बनवाने की मांग की। मौके पर पूर्व जिला पार्षद रवि चौधरी, मनीष सिंह, मुखिया अजय राय, विनोद प्रसाद, रूपलाल राय, चुल्हाई प्रसाद, मो. इमरान, बद्री शुक्ला, पंकज शुक्ला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.