प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टाइल का कुर्ता (Modi Kurta) लोगों के बीच क्रेज बन चुका है। होली होली (Holi) हो या दीपावली (Diwali), मोदी पिचकारी (Modi Pichkari) या मोदी पटाखा (Modi Crackers) से बाजार पट जाता है। अब मुजफ्फरपुर के एक मूर्तिकार जयप्रकाश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की आकृति के गुल्लक (Modi Piggy Bank) बनाकर चर्चा में हैं। इसके माध्यम से वे बच्चों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों का प्रसार करना चाहते हैं।
पीएम मोदी के नाम पर बनाया मोदी गुल्लक
जयप्रकाश ने समाचार एजेंसी एएनआइ (ANI) को बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल कोरोनावायरस के संक्रमण (CoronaVirus Infection) से बचाव के लिए जनता कर्फ्यू (Janata Curfew) की घोषणा की थी। जयप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री देश को बचाने की कोशिश में लगे हैं तो उन्होंने पैसे बचाने के लिए उनके नाम पर गुल्लक (Piggy Bank) बनाने का निर्णय किया।


जमा किए जा सकते एक लाख तक सिक्के व नोट
जयप्रकाश बताते हैं कि इस गुल्लक को बनाने में उन्हें एक महीने का वक्त लगा। इसे बाजार में लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें करीब एक लाख रुपये के सिक्के व नोट जमा किये जा सकते हैं। वे कहते हैं कि इस गुल्लक का उपयोग बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बताने के लिए भी किया जा सकता है।

पीएम नरेंद्र मोदी के बड़े समर्थक हैं जयप्रकाश
विदित हो कि जयप्रकाश पीएम मोदी के बड़े समर्थक हैं। इसके पहले वे पीएम मोदी की मूर्ति (Statue of PM Narendra Modi) तैयार कर चर्चा में आए थे। जयप्रकाश की बनाई पीएम मोदी की प्रतिमाओं की बीते चुनाव (Bihar Election) के दौरान मुजफ्फरपुर ही नहीं, बल्कि राज्य भर में मांग रही थी। समर्थक दूर-दूर से इसे खरीदने आते थे। इसके आद अब जयप्रकाश के मोदी गुल्लक की चर्चा है।



Leave a Reply