BIHARBreaking NewsSTATE

नॉर्थ बिहार के लोगों को जाम से मिलेगी निजात:मार्च 2022 तक महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन बनकर होगा तैयार; 2024 तक फोरलेन पुल का निर्माण होगा पूरा

हाजीपुर में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने दावा किया है कि 2022 के मार्च तक महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन का भी सुपरस्ट्रक्चर बनकर तैयार हो जाएगा, जिसके बाद महात्मा गांधी सेतु पर उत्तर बिहार के लोगों को जाम से राहत मिलेगी। पथ निर्माण मंत्री ने महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 28 के पास अधिकारियों की टीम के साथ पुल के सुपर स्ट्रक्चर के हो रहे निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी सेतु के दोनों लेन का सुपरस्ट्रक्चर बन जाने के बाद उत्तर बिहार से पटना आने जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

2024 तक फोरलेन पुल का निर्माण होगा पूरा

उन्होंने कहा कि 2024 तक महात्मा गांधी सेतु के समानांतर फोरलेन पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सेतु पर सुपर स्ट्रक्चर बनाकर लोगों को जाम से निजात दिलाने की कोशिश की गई है। वहीं, आने वाले समय में हाजीपुर के पासवान चौक तक 8 लेन उनका भी निर्माण किया जाना है जिसके बाद हाजीपुर और पटना के बीच की दूरी मिनटों में तय की जा सकेगी। पथ निर्माण मंत्री के निरीक्षण के दौरान विभाग के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा और स्थानीय विधायक अवधेश सिंह भी शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.