BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में पकड़ा गया 2 करोड़ का गांजा:मुजफ्फरपुर पहुंचने से पहले ही अरवल-बिहटा रोड पर सीमेंट से भरी ट्रक को DRI ने पकड़ा, ओडिशा से लाई जा रही थी खेप

बिहार में नशा का कारोबार चरम पर है। एक तरफ हर दिन अलग-अलग जिलों में शराब की खेप पकड़ी जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ अलग-अलग एजेंसियों के जरिए कभी गांजा तो कभी दूसरे और महंगे नशीले पदार्थ पकड़े जा रहे हैं। अब DRI की टीम ने बिहार के अंदर कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपए के गांजा की बड़ी खेप को पकड़ा है।

242 पैकेट में था गांजा

एक ट्रक के अंदर से कुल 1,203.940 किलो गांजा जो 242 अलग-अलग पैकेट में थे, उसे जब्त किया है। गांजा को छीपाने के लिए ट्रक के अंदर सीमेंट से भरे हुए 400 बैग भी थे। इसके नीचे में गांजा के पैकेट्स को छीपाकर रखा गया था। ताकि किसी की नजर न पड़ सके। लेकिन, इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर DRI की टीम ने वेस्ट बंगाल नंबर की (WB-33B/3516) ट्रक को अरवल बिहटा रोड पर कनपा इलाके के पास पकड़ा।

ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

ट्रक के हर हिस्से को खंगाला और उससे गांजा की खेप को बरामद कर लिया। जिसके बाद आरा के रहने वाले ट्रक ड्राइवर रामनाथ और उसके साथ प्रेमनाथ को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ के बाद पता चला कि गांजा की खेप को आड़िशा के सुनकी कोरापुट से लाई जा रही थी। इसकी डिलीवरी मुजफ्फरपुर में ही नशे के कारोबारियों के ठिकाने पर होनी थी। मगर, उसके पहले ही कार्रवाई हो गई। पकड़े गए दोनों लोगों से लंबी पूछताछ हुई है। जिसमें काफी सारी अहम बातें सामने आई है।

सेशन जज की कोर्ट में हुई पेशी

DRI की टीम नशीला पदार्थ मंगवाने वाले लोगों की पहचान में जुटी है। कुछ क्लू भी इनके हाथ लगे हैं। फिलहाल पूछताछ के बाद गिराफ्तार दोनों लोगों को पटना के सेशन जज की कोर्ट में पेश किया गया और वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जबकि, ट्रक और गांजा की खेप को जब्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.