BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के जन्मदिन के मौके पर बाढ़ पीड़ि’तों के बीच राहत सामग्री का हुआ वितरण

आज श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मुजफ्फरपुर की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए राहत सामग्री सिकंदरपूर नाका,कोठियापूर ढाला मिठनसराय तथा शहर के विभिन्न बाढ़ इलाको मे वितरण किया गया


जिसमे जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन पर मुजफ्फरपुर मे बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरण किया गया
वही मीडिया प्रभारी आकाश सिंह राजपूत ने बताया की एक तरफ बिहार के लोग कोरोना से लड़ ही रहे थे कि दूसरी तरफ बाढ़ ने परेशानी बढा दी जिसके कारण कितने गरीब परिवार बेघर हो गए इसलिए आज हमलोगो ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरण किया और ये आगे भी जारी रहेगा तथा बिहार में जितने भी संगठन है उनसे निवेदन है कि आगे आए तथा इन लोगो की मदद करे।


जिसमे कृष्ण कुमार सिंह,सौरभ सिंह,अभिषेक सिंह,अर्जुन सिंह,राधे कृष्ण सिंह,अमित,कुणाल सिंह,राकेश रंजन,गोविंद सिंह,गौरव सिंह,अमर्त्य राज आदि करणी सैनिक शामिल हुए

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.