BIHARBreaking NewsSHEOHARSTATE

शिवहर : पंचायतों में मेगा कैम्प आयोजित कर लोगों को लगाया गया टीका

लोगों को टीका देने के लिए 55 टीम लगाई गई

  • मेगा टीकाकरण अभियान: तरियानी प्रखंड क्षेत्र में चल रहा टीका अभियान, जुलाई के अंत तक जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य
    -प्रखंड स्तर पर टीकाकरण के लिए जुलाई भर का कार्यक्रम निर्धारित

शिवहर, 12 जुलाई।
कोरोना टीकाकरण अभियान को जिला भर में तेज गति से चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला से प्रखंड स्तर पर मेगा कैम्प का आयोजन किया जा रहा। जिससे शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। इसी कड़ी में सोमवार को तरियानी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मेगा कैम्प आयोजित कर लोगों को टीका लगाया गया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की 55 टीम लगाई गई थी। सिविल सर्जन डॉ राजदेव प्रसाद सिंह ने बताया कि इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य है ब्लॉक का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन। 12-13 जुलाई को तरियानी प्रखंड के आठ पंचायतों, जबकि 15-17 जुलाई को बाकी के आठ पंचायतों में टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया प्रखंड स्तर पर टीकाकरण के लिए जुलाई भर का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान जिले में शत प्रतिशत लोगों टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी जिला वासियों से अपील किया कि मेगा वैक्सीनेशन के दिन आगे आयें । कोरोना का टीका लें और अपने जिले, राज्य एवं देश को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने में एक दूसरे का सहयोग करें। इस दौरान सिविल डॉ. राजदेव प्रसाद सिंह के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संजय कुमार, मैनेजर दीपनारायण कुमार, लेख प्रबंधक सह कोविड 19 पर्यवेक्षक राजीव कुमार चौबे विभिन्न पंचायतों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेते रहे। 

वैक्सीनेशन में आई तेजी, लोगों में उत्साह

कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए अब लोग स्वयं पहुंच रहे हैं। उन्हें जागरूक करने के शासन और प्रशासन के प्रयास सफल हो रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि कोरोना टीकाकरण कराने को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से किये जा रहे प्रयास का असर भी दिखने लगा है। अब ज्यादा संख्या में लोग टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवा रहे है। पंचायत स्तर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं जीविका दीदियों के साथ-साथ शिक्षकों के द्वारा किए जा रहे सम्मिलित प्रयास से टीकाकरण में अब गति आ गई है। लोगों में टीकाकरण के प्रति जो संशय था, वह खत्म हो गया है। 

वैक्सीन लेने के बाद भी सावधानी जरूरी

सिविल सर्जन डॉ आरपी सिंह ने कहा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लेने के बाद भी सावधानी जरूरी है। कोरोना की तीसरी लहर न आए इसके लिए आवश्यक है कि सभी लोग मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। अपने हाथ को बार-बार साबुन से धोएं। अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का भी उपयोग करें। दो गज की शारीरिक दूरी हर हाल में बनाकर रखें। बिना किसी ठोस वजह के घर से बाहर न निकलें। साफ-सफाई का भी रखें ख्याल। पौष्टिक एवं सुपाच्य भोजन लें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।

कोरोना काल में इन उचित व्यवहारों का करें पालन

  • एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
  • सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
  • अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
  • आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
  • छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.