BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित होकर 40 फीट गड्ढे में गिरी कार; 2 लोगों ने नाजुक हालत में तो’ड़ा दम

मुज़फ़्फ़रपुर के गायघाट थाना क्षेत्र स्थित सियारीपुल हनुमान नगर के समीप रविवार सुबह अनियंत्रित होकर एक कार 40 फ़ीट गड्ढे में जा गिरी। इससे मौके पर ही चालक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आननफानन में कार सवार दूसरे व्यक्ति को पीएचसी में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने कहा कि वहां पर कोई डॉक्टर नहीं था। इलाज़ में देरी होने के कारण उसकी भी मौत हो गई। गायघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। मृतकों के पास से दो आधार कार्ड मिला। इससे दोनों की पहचान पंजाब कपूरथला के कपिलदेव कुमार और जागेश्वर साह के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि मृतकों के चेहरा आधार कार्ड में मिल रहा है। वैसे इन दोनों के पते पर सम्पर्क किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार दरभंगा की तरफ से आ रही थी। हनुमान नगर के समीप अचानक से गड्ढे में जा गिरी। लोग सम्भावना जता रहे हैं कि चालक को नींद आने की वजह से हादसा हुआ है।घटना के बाद काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। गायघाट पुलिस उक्त कार को क्रेन की मदद से बाहर निकालकर उसकी तलाशी लेने का प्रयास करने में जुटी है। ताकि किसी तरह मृतकों के घर वालो से सम्पर्क हो सके और आगे की प्रक्रिया पूरी की जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.