Repoted by Deepak
गायघाट। बेनीबाद ओपी पुलिस थाने से चंद कदम दूर टायर की दुकान में चोरी करने का प्रयास देर रात विफल हो गया है। इस मामले में चोर की चोरी करने की घटनाएं पूरी तरह से सीसीटीवी में कैद हो गई है। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी लोगों को हुई।घटना ओपी क्षेत्र के एनएच 57 स्थित केवटसा चौक के समीप की हैं। दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच पर बेनीबाद के केवटसा मोड़ के पास भगमतपुर निवासी देवेन्द्र प्रसाद यादव टायर की दुकान खोल रखी है। रात में ट्रक लगाकर चोर शटर काट कर चोरी करने का प्रयास किया है। चोर घुसने के लिए चोरों ने शटर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए।


दुकानदार के अनुसार चोर दुकान से चोरी करने में सफल नहीं हो सका है। शनिवार सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। मामले की सूचना मिलने पर आस-पास के दर्जनो दुकानदार दुकान पर पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची ओपी पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।इधर ओपी प्रभारी राजकुमार प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच पुलिस टीम छानबीन की है। बता दें कि क्षेत्र में पिछले दिनों के दौरान बार- बार चोरी की वारदात होने से जहां व्यापारी वर्ग दहशत में है, वहीं पुलिस व्यवस्था पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। गत महीने पहले मशीनरी शॉप में हुई चोरी की घटना की पुलिसिया स्याही अभी सूखी ही नहीं थी कि चोरों ने एक बार फिर पुलिस के लिए चुनौती पैदा कर दी।




Leave a Reply