BIHARBreaking NewsSTATE

38 जिलों में येलो अ’लर्ट, पटना, गया, नालंदा समेत 14 जिलों में गरज के साथ हो सकती है बारिश, बिजली गि’रने की भी आशंका

बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो रहा है। राज्य के सभी 38 जिलों को येलो जोन में रखकर बारिश का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। इसमें कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भी संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि बारिश के बाद मौसम थोड़ा ठंडा होगा, जिससे उमस भरी गर्मी में भी राहत होगी।

बारिश के लिए ऐसे बन रहा मौसमी सिस्टम

मौसम विभाग का कहना है कि एक ट्रफ रेखा दक्षिण पश्चिम से दक्षिण हरियाणा-दक्षिण उत्तर प्रदेश-झारखंड से होते हुए उत्तरी ओडिशा तक गुजर रही है। यह 0.9 किमी तक फैला हुआ है। इसके साथ ही एक चंक्रवाती परिसंचरण भी झारखंड एव उसके आस-पास समुद्र तल से 5.8 किमी तक स्थित है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और उत्तर पश्चिम भाग में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।

14 जिलों में बारिश का विशेष अलर्ट

मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का विशेष अलर्ट किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, नवादा, बक्सर और लखीसराय सहित 14 जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवा, वज्रपात और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि जिन स्थानों पर बारिश नहीं होगी, वहां भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे उमस भरी गर्मी का अहसास होगा।

पटना में उमस वाली गर्मी से राहत नहीं

पटना में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान पटना और आस पास के इलाकों में कुल 6.9 एमएम बारिश हुई। पटना में एक जून से 9 जुलाई तक कुल 391.4 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 181 एमएम अधिक बताया जा रहा है। इस दौरान पूरे बिहार में कुल 466.5 एमएम बारिश हुई है जो सामान्य से 200 एमएम अधिक है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.