बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी उत्तरप्रदेश की योगीराज सरकार पर भड़की हुई हैं। यूपी में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की वजह से योगी आदित्यानाथ सरकार की भद पीट रही है। महिलाओं के साथ बदसलूकी, साड़ी खींचने जैसी घटनाओं का वीडियो और फोटो देश भर में वायरल हो रही है। भाजपा की सरकार की खूब किरकिरी हो रही है।


किस मुंह से बाबा और योगी कहते हैं
इस पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने यूपी सरकार की आलोचना करते हुए ‘ राजस राज ‘ कहा है। राबड़ी देवी ने ट्वीट कर लिखा है कि- उत्तरप्रदेश में राक्षस राज है। किस मुंह से वो अपने को बाबा और योगी कहते हैं। यह तो ढोंग की पराकाष्ठा है। आगे लिखा है कि – पुलिस के वेश में गुंडे कानून की रखवाली कर रहे हैं। राबड़ी देवी ने यह सब लिखते हुए महाभारत के उस दृश्य को याद किया है जिसमें दुस्साशन द्रोपद्री का चिरहरण कर रहा था। महिला की साड़ी खींचने की अन्य तस्वीरें भी राबड़ी देवी ने ट्वीटर पर डाला है।
महिला सशक्तिकरण पर राबड़ी का व्यंग्य
एक दिन पहले राबड़ी देवी ने स्मृति ईरानी सहित नौ महिला मंत्रियों की तस्वीर ट्वीट की थी। उन्होंने साथ में उत्तरप्रदेश के थाने के गेट पर गिरी एक महिला की फोटो भी डाली थी। इसका शीर्षक व्यंग्य में लिखा- महिला सशक्तिकरण!

लालू-राबड़ी राज को हाईकोर्ट ने जंगलराज कहा था
राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं। उत्तरप्रदेश में महिला अधिकारों के सवालों पर वह मुखर हैं। लालू-राबड़ी का राज जब बिहार में था, तब उसे जंगरालज की संज्ञा पटना हाईकोर्ट ने दी थी और उसे तब के विपक्ष ने हाथों-हाथ लपक लिया था।
राबड़ी देवी ने अपने काल में ऐसी तत्परता नहीं दिखाई- संजय जायसवाल
राबड़ी देवी के ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भास्कर से कहा उत्तर प्रदेश में जिस व्यक्ति ने महिला के साथ बदतमीजी की वह जेल में है। थाना प्रभारी सस्पेंड है। महिलाओं के लिए यही तत्परता राबड़ी देवी और लालू प्रसाद ने बिहार में दिखायी होती तो बिहार को 15 साल तक भुगतना नहीं पड़ता।



Leave a Reply