BIHARBreaking NewsSTATE

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, दो रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा

देश में डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच अब दूध के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पहले अमूल ने दूध की कीमत बढाई थी. अब दूध कंपनी मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. नई कीमत 11 जुलाई से लागू होंगे. बता दें कि मदर डेयरी ने 2 रुपये प्रति लीटर दूध का दाम बढ़ाया है. नई कीमतें दूध के सभी प्रकारों पर लागू होंगी.

मदर डेयरी ने कहा, ‘अपनी तरल दूध की कीमतों को 11 जुलाई, 2021 से दिल्ली-एनसीआर में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने पर मजबूर है.’ बयान में कहा, ‘कंपनी समस्त इनपुट लागतों पर महंगाई का दबाव झेल रही है जो पिछले एक साल में कई गुना बढ़ गया है और जारी वैश्विक महामारी के कारण दूध उत्पादन में भी उसे संकट का सामना करना पड़ रहा है.

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है. पेट्रोल और डीजल के बढ़ती कीमतों से आहत जनता पर अब दूध की कहर बरपा रहा है. मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लिटर बढ़ा दिए हैं. नई कीमत 11 जुलाई 2021 यानी कल से लागू होगी. पहले से ही कोरोना वायरस से बेहाल जनता के ऊपर लगातार बोझ बढ़ता ही जा रहा है. खाने-पीने के सामान से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ा है. मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में रोजाना 30 लाख लीटर से अधिक दूध की बिक्री करता है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.