Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

#BOLLYWOOD; तैमूर के बर्थडे पर बहन सारा अली खान ने कुछ इस अंदाज में किया विश, शेयर की ये तस्वीरें…

आज बॉलीवुड स्टार किड्स के सबसे पॉपुलर किड यानी कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान का बर्थडे हैं। तैमूर का ये तीसरा बर्थडे है और इसे करीना और सैफ ने बड़े ही शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। तैमूर के बर्थडे पर आज सभी ने उन्हें विश किया। तैमूर की बहन सारा अली खान ने भी उन्हें विश किया। सारा ने दरअसल तैमूर के साथ अपनी कुछ तस्वीरे शेयर की जिसमें दोनों भाई-बहनों के बीच बड़ी ही प्यारी बॉन्डिंग दिख रही है। इन फोटोज को शेयर करते हुए सारा ने लिखा, हैप्पी बर्थडे टिम टिम।

बता दें कि बीते शाम तैमूर के बर्थडे की ग्रैंड पार्टी थी जिसमें कई सेलेब्स अपने बच्चों के साथ दिखे। इस दौरान की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।हालांकि सारा इस पार्टी में नजर नहीं आईं शायद इस वजह से क्योंकि वो अपनी फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग कर रही हैं।

ये तो सब जानते ही हैं कि तैमूर की फोटोज के लिए पैपराजी हमेशा उनके घर के बाहर रहती है और अब जब तैमूर का बर्थडे हो तो उस दिन तो जरूर पैपराजी वहां होगी। तो करीना और सैफ पैपराजी के लिए अलग से एक केक लेकर आए थे और उन्होंने सबको केके किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.