Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife StyleSPORTS

भारतीय टीम को मिली एक दिन की छुट्टी, विराट कोहली ने खिलाड़ियों के साथ किया एन्जॉय, देखें तस्वीरें…

कटक के बाराबती स्टेडियम में रविवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का डिसाइडर मैच होना है। इसी महत्वपूर्ण मैच से दो दिन पहले भारतीय टीम को मैनेजमेंट की ओर से एक दिन की छुट्टी मिली। इस छुट्टी का फायदा सभी खिलाड़ियों ने उठाया और वे अपना-अपना ग्रुप बनाकर छुट्टी को एंजॉय करते नज़र आए।बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें एक वेस्टइंडीज ने जीता था, जबकि दूसरा भारतीय टीम ने जीता था। अब कटक में फाइनल मुका’बला होगा, जिसे जो टीम जीतेगी वो ट्रॉफी अपने नाम करेगी।

इसी मु’काबले से दो दिन पहले शुक्रवार को भारतीय टीम के खिलाड़ियों का एक दिन का ऑफ मिला, जिसकी जानकारी विराट कोहली ने ट्वीट कर दी।भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हीं तस्वीरों के कैप्शन में विराट कोहली ने लिखा है, “एक दिन की छुट्टी और एक साथियों के साथ एक दोपहर जिसकी हमें जरूरत है।” विराट कोहली ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें उनके साथ श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रिषभ पंत, लोकेश राहुल, युजवेंद्र चहल, मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा और केदार जाधव नज़र आ रहे हैं।भारत और वेस्टइंडीज की टीम गुरुवार 19 दिसंबर को भुवनेश्वर पहुंच गई थीं।

यहां पहुंचते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों का शानदार स्वागत हुआ। कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा समेत तमाम भारतीय और वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों के माथे पर टीका लगाया गया। पारंपरिक रूप से दोनों टीमों का स्वागत हुआ। उधर, कटक में महामुकाबले के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बता दें कि ये साल 2019 का भारत का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.