BIHARBreaking NewsSTATE

ब्रेकिंग ; गायघाट में नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, दो को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, दो की तालाश ज़ारी

Repoted by Deepak

मुजफ्फरपुर, जिले मे आज एक फिर से दुखद घटना निकल के बाहर आ रही है. जँहा नदी मे नहाने के दौरान 4 बच्चे डूब गए. ग्रामीणों ने किसी तरह दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि दो लड़कियां अभी भी लापता हैं. लापता दोनों लड़कियों की खोज स्थानीय गोताखोर कर रहें है लेकिन अबतक दोनों का पता नहीं चल सका है।घटना गायघाट प्रखंड के कांटा गांव स्थित करनहिया घाट की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घाट पर नहाने के दौरान चार बच्चे नदी की धारा में बह गये थे जिसमें दो को सकुशल लोगों ने निकाल लिया। वहीं दो लड़कियां अभी भी लापता हैं। दोनों की पहचान सुजय मिश्र की बेटी गुड़िया कुमारी और स्व. मनीष मिश्र की बेटी कुंती कुमारी के रूप में की गई है। घटनास्थल पर गायघाट सीओ राघवेन्द्र कुमार राघवन और मुखिया के पति संतोष साह पहुंचे हैं। लापता दोनों लड़कियों की खोज स्थानीय गोताखोर कर रहें है लेकिन अबतक दोनों का पता नहीं चल सका है।सीओ राघवेन्द्र राघवन ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से दोनों की खोजबीन जारी है। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.