बिहार में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे शहरों को अपनी आगोश में लेने लगी है. मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी के उफान से मीनापुर के मिल्की डायवर्सन पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है. डायरवर्शन पर बाढ़ का पानी चढ़ने से मुजफ्फरपुर-शिवहर रोड पर आवागमन बंद हो गया है. इस कारण परिवर्तित मार्ग से शुरू वाहनों का परिचालन हो रहा है.
लोगों की माने तो बुधवार देर शाम से ही मीनापुर के मिल्की में बाढ़ का पानी डायवर्सन के ऊपर से बहने लगा. जिसके बाद से मुजफ्फरपुर-शिवहर जिले के मुख्य संपर्क पथ पर सभी वाहनों का परिचालन पूर्णत ठप हो गया है.बाढ़ के पानी में सड़कें पुरी तरह से डूब चुकी है. इस कारण आवागमन प्रभावित हुआ है.
सड़क के संपर्क पथ टूटने के बाद पथ निर्माण विभाग द्वारा अब बाढ़ के पानी के बीच नए बन रहे डायवर्सन के निर्माण का काम शुरू किया गया है. जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने पथ निर्माण विभाग के ढुलमुल रवैए को लेकर नाराजगी जताई है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस डायवर्सन के निर्माण में अनियमितता भी बरती जा रही है.

Input: LiveCities



Leave a Reply