Breaking NewsNational

Big Breaking : मोदी कैबिनेट से मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दे दिया इस्तीफा, कानून और आईटी मंत्री थे

अभी-अभी, बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस्तीफा दे दिया है. पीएम मोदी ने रविशंकर प्रसाद से इस्तीफा ले लिया है. पहले खबर चल रही थी कि रविशंकर प्रसाद के पास कई मंत्रालय है उसमें में अन्य विभाग का बंटवारा किया जा सकता है. लेकिन अभी-अभी जो बड़ी खबर आ रही है कि रविशंकर प्रसाद से इस्तीफा ले लिया गया है.

इनदिनों केन्द्रीय मंत्री खासे चर्चा में रहे. ट्विटर, फेसबुक पर नकेल कसने को लेकर उनके नाम की चर्चा खूब हो रही थी. उनके प्रयास से सोशल मीडिया के लिए कानून बना. जिन्हें मानने के लिए बाध्य किया गया. हाल के दिनों में उनके अकाउंट का भी ट्विटर ने एक घंटे तक बैन कर दिया था. लेकिन कड़ी आपत्ति के बाद उनके अकाउंट खोल दिया गया.

रविशंकर प्रसाद का इस्तीफा राजनीतिक पंडितों के लिए चौकाने वाली है. राजनीति के जानकार भी पीएम मोदी के इस स्टैण्ड को समझ नहीं पा रहे हैं. पीएम मोदी के साथ उनका रिश्ता काफी पुराना है. जब गुजरात में नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री हुआ करते थे, उस काल से इनके रिश्ते हैं. ऐसे में इनसे इस्तीफा लेना समझ से परे हैं.

रविशंकर प्रसाद ने क्यों इस्तीफा दिया है, यह बात स्पष्ट नहीं पायी है. बीजेपी के कद्दावर नेता व केन्द्रीय कैबिनेट में हैवी मंत्रालय की जिम्मेवारी थी इनके पास. इनके इस्तीफे की उम्मीद किसी को भी नहीं थी. लेकिन इनके इस्तीफे ने सभी को चौका दिया है. इसके अलावे प्रकाश जावेडकर, रमेश पोखरियाल समेत कुल 12 लोगों ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.