Breaking NewsNational

Big Breaking: दिल्ली से जारी हो गयी 43 नामों की सूची, शाम 6 बजे लेंगे मंत्री पद की शपथ

सबसे बड़ी खबर, बिहार से सिर्फ दो लोग केन्द्रीय मंत्री बनने जा रहे हैं. लिस्ट में जेडीयू के आरसीपी सिंह और लोजपा पारस गुट से पशुपति कुमार पारस का नाम शामिल है. इसके साथ ही आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कुल 43 लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे. अभी से थोड़ी देर पहले वो लिस्ट जारी कर दी गयी. कुल 43 नामों की सूची जारी कर दी गयी जो शाम 6 बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे.

दिल्ली से जारी लिस्ट के अनुसार नारायण राणे, सर्वानंद सोनेवाल, डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार, ज्योदिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैश्नव, पशुपति कुमार पारस्, किरण रिजजू,राज कुमार सिंह, हरदीप सिंह पूरी, मनसुख मालवीय, भूपेन्द्र यादव,पुरूषोतम रूपाला, पंकज चौधरी, जी कृष्ण रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यापाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करणडेजे, भानू प्रताप सिंह वर्मा, दर्शन विक्रम जरदोस का नाम शामिल है .

इसके अलावे मिनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, वीएल वर्मा, अजय कुमार, चंदन देवाशीष, भागवत खूबा, कपिल मोरेश्वर पाटिल, सुश्री प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत कृष्णराव कारद, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, विशेश्वर टुडु, शांतणु ठाकुर, मुंजेपारा महेन्द्र बाबू, जॉन बारिया, आई मुरूगण और नीतीश प्रमाणिक आज मंत्री पद का शपथ लेंगे.

देखिए पूरी लिस्ट

Input: LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.