बिहार में बीच सड़क पर दो पत्नियों के बीच पति का अच्छा-खास मजाक बन गया। पहली पत्नी ने पति को दूसरी पत्नी को बीच सड़क पर रोक खूब हंगामा किया। काफी देर तक चली ड्रामेबाजी को देखकर दूसरी पत्नी ऑटो पकड़कर मौके से भाग निकली। इसके बाद पति भी पहली पत्नी और बच्चों के साथ चला गया। मामला भागलपुर जिले का है। नाथनगर के दोगच्छी बायपास चौक के पास दूसरी शादी को लेकर पहली पत्नी ने जमकर बवाल मचाया। पहली पत्नी ने पति द्वारा दूसरी महिला से शादी रचाने के विरोध में दो घंटे तक हंगामा किया।
पति को दूसरी पत्नी के साथ देखकर पहली पत्नी ने बीच बायपास पर ऑटो को रुकवाकर पति को बाहर निकाला और लोगों को बुलाते हुए उसकी करतूत सुनाई। इस दौरान दोनों लड़ने-झगड़ने लगे। इसी बीच दूसरी पत्नी ने यह सब उलझन देखकर दूसरा ऑटो पकड़ लिया और भाग गई। पहली पत्नी के मुताबिक उसकी शादी 17 वर्ष पूर्व अलीगंज निवासी व्यक्ति के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। दोनों का कोई संतान नहीं है। परिवार की सहमति के बाद उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया है।
एक पुत्र को भी गोद लेने की तैयारी थी। इसी बीच मंगलवार दोपहर जानकारी मिली उनके पति ने दूसरी शादी रचा ली है और अपने घर साहेबगंज लड़की को विदाई कर ले जा रहा है। मौके पर पहुंची तो बात सच साबित हुई। वहीं पति के मुताबिक उसने दूसरी शादी पहली पत्नी के कहने पर की है। बच्चे के मोह में आकर उसने शादी कर ली। बाद में पहली पत्नी तमाशा कर रही है। पहली पत्नी पति व बच्चों के साथ घर गयी। उसने साफ कहा कि अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो वह पुलिस प्रशासन से मदद लेगी।




Leave a Reply