Breaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : स्वर्ण व्यवसाई की ह’त्या समेत कई लू’टपाट और ह’त्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 5 अप’राधी गि’रफ्तार

जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव में स्वर्ण व्यवसाई राजेश शाह की हत्या का मुजफ्फरपुर पुलिस ने खुलासा किया. एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि स्वर्ण व्यवसाई के पड़ोस में दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति के द्वारा अपराधियों की मिलीभगत से घ’टना को अंजाम दिया गया था.

इस मामले में 5 अपरा’धियों को गि’रफ्तार किया गया है, जिनके पास से तीन देसी कट्टा, तीन कारतूस, 28 हजार नगद और एक ऑल्टो कार जो हत्या में प्रयोग की गई थी उसको बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में ओमप्रकाश कुमार, निखिल कुमार, अनिल कुमार, मोहन भगत, मो. सालम शामिल था.

इसके बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि अपराधी हाईवे पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं और हत्या भी कर चुके हैं. साथ ही मुर्गा व्यवसायी की 6 महीने पहले हुई हत्या का भी पुलिस ने गुत्थी सुलझा लिया. इसके साथ कई अन्य घटनाओं का भी उद्भेदन किया गया है

बता दें कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव में बीते 22 जून को स्वर्ण व्यवसाई राजेश शाह की अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट के दौरान गोली मा’रकर ह’त्या कर दी गई थी. लूट के दौरान उनसे नगद एवं जेवर भी अ’पराधियों ने लूट लिया था. जिसके बाद इस मामले को लेकर मोतीपुर में स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क भी जाम किया था. लेकिन पुलिस ने दो सप्ताह के भीतर ही इस मामले का खुलासा कर दिया है.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.