BIHARBreaking NewsSTATE

बेऊर जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह की तबियत बि’गड़ी, गले में संक्रमण की शि’कायत

आदर्श केंद्रीय कारा बेऊर में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह के गले में संक्रमण हो गया है। उनकी ओर से यह जानकारी जेल प्रशासन को दी गई है। इस संबंध में मंगलवार को राज्यस्तरीय तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड के समक्ष विधायक उपस्थित हुए। जहां टीम में शामिल डॉक्टरों द्वारा उनके गले में संक्रमण के बाबत प्रांरभिक जांच की गयी। सूत्रों की मानें तो बोर्ड टीम की रिपोर्ट न्यायालय को भेजी जायेगी। आदेश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

बताया गया है कि मोकामा विधायक ने अपने गले में संक्रमण व अन्य शारीरिक परेशानी होने की जानकारी कारा प्रशासन को दी थी। इसके बाद कारा प्रशासन ने न्यायालय से मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित कर जांच कराने का अनुरोध किया। इस पर न्यायालय ने जांच कराने की अनुमति बेऊर जेल प्रशासन को दी। इसके बाद पीएसमीएच, एनएमसीएच समेत तीन डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड का गठित किया गया। बाद में जेल से कड़ी सुरक्षा में विधायक को मेडिकल बोर्ड के समक्ष लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच की। 

सूत्रों की मानें तो मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में कई स्वास्थ्य जांच कराने की अनुशंसा की है। फिलहाल, इस रिपोर्ट को गोपनीय रखा गया है। मेडिकल बोर्ड की जांच रिपोर्ट के आधार पर कारा प्रशासन द्वारा मोकामा विधायक के आवश्यक स्वास्थ्य की जांच करायी जा सकती है।

कई मामले में कोर्ट में नहीं हो सके पेश
एके 47 बरामदगी मामले में विधायक अनंत सिंह बेऊर जेल में बंद हैं। उनके द्वारा कई बार स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी गई है। तबीयत खराब होने के कारण वह कई बार न्यायालय में पेश नहीं हो सके। पिछली बार उन्हें स्ट्रेचर पर बैठाकर कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। एके 47 बरामदगी मामले में फिलहाल गवाहों का बयान चल रहा है। इस केस की अनुसंधानकर्ता सह तत्कालीन बाढ़ एएसपी लिपि सिंह का बयान भी न्यायालय में दर्ज हो चुका है। इसी मामले में विधायक की लगातार पेशी होनी है।

Input : Hindustan

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.