BIHARBreaking NewsSTATE

केन्द्रीय कैबिनेट विस्तार पर बोले सीएम नीतीश, कहा- मुझे जानकारी नहीं जेडीयू को कितनी सीटें मिलेगी, आरसीपी सिंह बताएंगे

8 जुलाई को केन्द्र में मोदी कैबिनेट का विस्तार संभावित है. इसको लेकर हरचल तेज हो गयी है. मंत्रिपरिषद विस्तार में जेडीयू को कितनी सीटें मिलेगी, किस फॉर्मुले के तहत बात हो रही है, यह सब सीएम नीतीश को मालूम नहीं है. बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाके का एरियल सर्वे कर पटना लौटे सीएम नीतीश ने मोदी कैबिनेट के विस्तार से अनभिज्ञता जताते हुए साफ तौर पर कहा कि इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह अधिकृत है. मुझे इसके बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है.

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि केन्द्र सरकार में किस फॉर्मुले के तहत जेडीयू शामिल होगी, कितनी सीटें मिलेगी इन सारी बातों की जानकारी आरसीपी सिंह को है. मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है. ये जिम्मेवारी आरसीपी सिंह की है. वहीं मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं होने के अपने पूर्व के दिए बयान को लेकर कहा कि मेरा यह बयान एक राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर था. जो पुरानी बात हो गयी.

आगे उन्होंने कहा कि मेरा फोकस बिहार की जनता का सेवा करने पर है. 12 जुलाई से फिर से जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. जिसमें मैं खुद जनता की समस्या को सुनुगा. उसकी तैयारी चल रही है. जब पत्रकारों ने पूछा कि मोदी कैबिनेट में जेडीयू की कितनी सीटें मिलेगी तो उन्होंने फिर कहा कि इन सारी बातों के लिए आरसीपी अधिकृत किए गए हैं.

सीएम नीतीश ने बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों के बार मे कहा कि जुलाई महीने में इतनी पानी का होना आश्चर्यचकित करता है. पहले इस तरह की स्थिति अगस्त और सितंबर महीने में होती थी. आज मैंने बिहार के 5 जिलों का दौरा किया. वहां की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया. कल यानी गुरूवार को 3 अन्य जिलों का दौरा करूंगा. इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा.  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.