Repoted by Deepak
गायघाट। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में मंगलवार को बाढ़ राहत अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। राज्य सरकार के निर्देश पर बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि पहुंचाने के लिए आपदा विभाग के प्रधान सचिव द्वारा जारी किए गए पत्र के आलोक में डीएम के निर्देश पर इस बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ राघवेन्द्र राघवन ने जनप्रतिनिधियों से बाढ़ पीड़ितों की सूची के बारे में जानकारी मांगी। राजद विधायक निरंजन राय ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।विधायक ने कहां कि नीतीश कुमार की सरकार में अफसर साही के चरम पर है।कोई अधिकारी इनके सरकार में जल्द सुनने वाला नहीं है। ये कुर्सी कुमार हैं। बताया कि बाढ़ से पहले ही अधिकारियों को रेन कट से संबंधित जानकारी दी गई थी। लेकिन हालात जस की तस बनी हुई है। अधिकारियों का मनमाना हैं। बाढ़ पीड़ितों को छह हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए आवश्यक विमर्श के लिए इस आपात बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में एक- एक कर मुखिया द्वारा पंचायतों में बाढ़ प्रभावित की जानकारी दी गई। बैठक में सीओ ने बताया कि जल्द से जल्द सब मुखिया बाढ़ पीड़ितों की सूची अभिलंब उपलब्ध कराए। बाढ़ पीड़ितों को चिह्नित कर उनके बैंक खाते में छह हजार रुपये सहायता राशि उपलब्ध कराए जाएंगे। जल्द से जल्द पंचायत स्तर अनुश्रवण के तहत बैठक करने के बाद रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों के बैंक खाते में छह हजार रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी।बता दें कि बाढ़ से सात पंचायत पूर्ण रूप प्रभावित हुआ है। केवटसा, शिवदाहा, बरूआरी, लदौर, बलौर निधि, सुस्ता, जमालपुर कोदई आदि शामिल हैं।
बैठक में विधायक समेत बीडीओ डॉ. विमल कुमार कुमार, सीओ राघवेन्द्र राघवन, मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू, मुखिया अरूण पंडित, स्वराज सिंह, दीपक कुमार झा, राजीव कुमार, प्रमोद राय, राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनिल कुमार राय, विजय राय आदि उपस्थित थे।






Leave a Reply