Breaking NewsNational

कोरोना से ठीक हुए मरीज़ों में अब गॉलब्लैडर की समस्या, ब्लड शुगर भी तेजी से बढ़ने की शिकायत- रिपोर्ट

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर एक्सपर्ट्स के सामने हर रोज नई चुनौतियां आ रही हैं. अब एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कोविड-19 (Covid-19) से उबरने के बाद मरीजों में गॉलब्लैडर (Gallbladder) में सूजन जैसी परेशानियां नजर आ रही हैं. हाल ही में हुए एक सर्वे में भी सामने आया था कि बीमारी से उबर चुके मरीजों में ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ रहा है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 48 साल की एक महिला को कोविड के बाद गॉलब्लेडर में सूजन आई है. डॉक्टर्स भी यह मामला देखकर हैरान हैं. आमतौर पर इस तरह की सूजन पथरी की वजह से होती है, जो गॉलब्लैडर से छोटी आंत तक जाने वाले ट्यूब को बंद कर देती है.

टीओआई से बातचीत में दिल्ली के मूलचंद मेडसिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने बताया कि इस महिला को पथरी नहीं थी. साथ ही उन्हें गॉलब्लैडर से जुड़ी बीमारी भी कभी नहीं हुई थी, जो इस परेशानी का कारण बने. हालांकि, कोविड का सामना करने के बाद भी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का यह पहला मामला नहीं है. कई मरीजों में गैंग्रीन जैसे हालात भी देखे गए हैं.

AIIMS के सर्वे में हुए थे चौंकाने वाले खुलासे
हाल ही में एम्स पटना में कोरोना से उबर चुके मरीजों का एक सर्वे किया गया था. इस सर्वे में पता चला कि कई लोग बढ़े शुगर लेवल, थकान, सिरदर्द समेत कई परेशानियों का सामना कर रहे थे. डॉक्टर्स ने इस दौरान करीब 3 हजार लोगों से बात की थी.

Youtube Video

सर्वे से क्या जानकारी मिली?
करीब तीन हजार लोगों में से 480 या 16 फीसदी ने बताया कि कोविड से उबरने के बाद उनका ब्लड शुगर स्तर बढ़ा है. 840 या 28 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ठीक होने के लंबे समय के बाद भी वे कमजोर महसूस कर रहे हैं. 636 या 21.2 फीसद लोगों ने कहा कि उन्हें थकान रहती है. इसके अलावा 15.8% को खांसी, 5% को सांस लेने में परेशानी, 0.33% को गैंग्रीन, 7% को हायपरटेंशन, 0.16% को ब्लैक फंगस और करीब 4% को मानसिक समस्याएं हुईं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.