मौसम विभाग ने पटना, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय सहित, दक्षिण पूर्व बिहार में भागलपुर, खगड़िया, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में गरज के साथ बारिश के आसार हैं. हिमालय की तलहटी से सटे जिलों में भी यह स्थिति बन सकती है.
सोमवार को गया में सुबह साढ़े आठ से शाम पांच बजे तक 69 मिमी और पूर्णिया में 45 मिमी बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक बारिश बांका जिले के बेलहर में दर्ज की गई. यहां 24 घंटे में 70 मिमी बारिश हुई। इधर, दक्षिण बिहार में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री तक अधिक है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस महसूस हो रही है.
मौसमी विभाग के अनुसार एक अन्य ट्रफ रेखा बिहार से तटीय ओडिशा तक झारखंड होकर जा रही हैं. इसके प्रभाव से 24 से 48 घंटे में तराई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. एक दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.




Leave a Reply