BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर : अनलाक-4 में बिहार सरकार नहीं देने जा रही विशेष छूट, इस क्षेत्र को दी जा सकती है रियायत

सरकार सात जुलाई बाद भी कोरोना से बचाव को लेकर अनलाक-4 में लोगों को विशेष छूट नहीं देने जा रही है। मामूली रियायतों के साथ ही अनलाक-4 के प्रविधानों को सात जुलाई से लागू किया जाएगा।अनलाक-3 की मियाद छह जुलाई को पूरी हो रही है। ऐसे में अनलाक-4 को लेकर मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने शनिवार को सभी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर कोरोना संक्रमण की जिलेवार स्थिति की समीक्षा की। अनलाक-3 में दिए गए छूट से हुए लाभ और नुकसान पर भी विचार-विर्मश किया। त्रिपुरारी शरण अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पूरी स्थिति और समीक्षा के बिंदुओं से अवगत कराएंगे

स्कूल व कालेज खोलने पर लिया फीडबैक

समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने स्कूल व कालेज के अलावा अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने को लेकर भी जिलों से फीडबैक लिया। अधिसंख्य जिले इस बात पर सहमत पाए गए कि अभी वर्चुअल क्लास से ही पठन-पाठन किया जाए। जिलों द्वारा तीसरी लहर के आने को लेकर भी आशंका जताई गई। अब जिलों द्वारा दिए गए फीडबैक के आधार पर अंतिम निर्णय आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिया जाएगा। 

डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर भी चर्चा 

समीक्षा में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर भी चर्चा हुई। दुकानों और प्रतिष्ठानों के अलावा माल को खोलने पर भी जिलाधिकारियों से चर्चा हुई। फिलहाल अनलाक-3 में राज्य की दुकानों-प्रतिष्ठानों को शाम सात बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। उच्चाधिकारियों के अनुसार अनलाक-4 में बड़े प्रतिष्ठानों और परिवहन को लेकर कुछ और छूट मिल सकती है। बता दें कि अभी बिहार में अनलाक -3 चल रहा है। इसकी मियाद छह जुलाई तक है। इसके बाद आगे के लिए निर्णय लिया जाना है। सरकार कोरोना की तीसरी लहर की आशंका पर भी नजर बनाए हुए है। इसको देखते हुए ही अनलाक 4 पर निर्णय लिया जाएगा। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.