BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

ब्रेकिंग : गायघाट में बाढ़ के दौरान नहाने गए 9 बच्चे डूबे, एक की मौ’त, दूसरा गं’भीर

Repoted by Deepak

गायघाट। बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान एक साथ 9 बच्चे डूब गए। डूबने से एक की मौ’त हो गई।अन्य बच्चो को ग्रामीणों ने बाहर निकला। इस घ’टना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घ’टना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।मामला मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना अन्तर्गत शिवदाहा पंचायत के बठवाड़ा गांव का है। बताया जा रहा है कि यह इलाका पूरी तरह बाढ़ से प्रभावित है।एक साथ 9 बच्चे सभी चौर में नहाने चले गए। वहां बाढ़ के पानी में नहाने लगे।इस दौरान पानी में सब डूब गए।हालांकि सात बच्चो को ग्रामीणों ने पानी से सुरक्षित बाहर निकाला। जिसमें एक की मौ’त हुई है। दूसरा गंभीर रूप से बीमार हो गया। जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया।मृ’तक की पहचान गांव के ही श्रवण लाल देव के पुत्र मनोहर कुमार (10) वर्षीय के रूप में हुई है। वहीं घायलों में हेमन लाल देव के पुत्र गोलु कुमार (13) वर्षीय शामिल हैं।अस्पताल में डॉक्टरों ने एक को मृ’त घोषित कर दिया. वहीं, इस घट’ना के बाद मृ’तक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार अमित कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। बाढ़ के पानी में डू”बने से मौ’त हुई है। सीओ राघवेन्द्र राघवन ने बताया कि मामले की सूचना दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.