BIHARBreaking NewsSTATE

चिराग-पारस विवाद के बीच मुजफ्फरपुर लोजपा ने साफ किया अपना स्टैंड, जानें वैशाली सांसद का स्टेट्स

रामविलास की पार्टी लोक जनशक्ति यानी लोजपा पर चाचा-भतीजा के वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गोलबंदी तेज है। मुजफ्फरपुर जिले से सरोकार रखने वाली वैशाली की सांसद वीणा देवी सांसद पशुपति पारस के साथ लोजपा वाली गुट में खुलकर है। लोजपा के जो पांच सांसद अलग पारस के साथ गए उसमें उनकी मुख्य भू1मिका है। ऐसा माना जाता था कि उनके साथ मुजफ्फपुर जिला लोजपा सुर में सुर मिलाकर चलेगा। लेकिन इधर लोजपा सांसद रामविलास पासवान के उतरााधिकारी चिराग ने आशीर्वाद यात्रा की बिगुल फूंकी उसके बाद से संगठन के नेता सांसद वीणा देवी से किनारा कर लिए है। सांसद के करीबी माने जाने वाले जिला लोजपा के अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह ने बकायदा बैठक कर एलान कर दिया कि वह युवा हैं और युवा का साथ देंगे।

लोजपा के संस्थापक काल से जुडे पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के करीबी सुरेश कुमार के साथ जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने एकजुटता दिखाते हुए बैठक कर कहा कि पूरी जिला लोजपा चिराग के साथ है। वहीं दूसरी ओर लोजपा से चुनाव लड़ने वाले विधानसभा के प्रत्यााशियों ने बैठक कर चिराग तले ही रहने का निर्णय लिया है। प्र्रत्याशियों की गोलबंदी कांटी से लोजपा के प्रतयाशी रहे वरीय नेता विजय प्रसाद सिंह के साथ हुई। इसमें लोजपा के स्थापना काल से जुडे रहे जिला पार्षद कुमोद पासवान का समन्वयक काम कर रहा है। जिला पार्षद कुमोद दिल्ली में जाकर सांसद चिराग पासवान से मिलकर आए है। उन्होंने अपनी मंशा जाहिर करते हुए हर कदम पर साथ देने का वादा चिराग से किया।

बोले रंजन कुमार जनता चाहती चिराग को वहीं सही उतराधिकारी

जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि अचानक लोजपा में टूट पर वह दुखी है। लेकिन लोजपा की स्थापना पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने की। वह अपने जीवन काल में ही लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष व संसदीय दल का अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान को बनाया है। जनता व कार्यकर्ता सांसद चिराग पासवान को सही उताराधिकारी व अपने दल का नेता मान रही है। पांच जुलाई को सांसद चिराग पासवान की ओर से प्रसतावित आर्शीवाद यात्रा मेंं वह अपनी पूरी ताकत लगा दिए है। पांच सौ से ज्यादा वाहन से हर प्रखंड की भागीदारी होगी।

बोले विजय प्रसाद सिंह चिराग के बिना लोजपा कहीं नहीं, जनता सब समझ रही

समाजवादी चिंतक विधानसभा मेेें कांटी से लोजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे विजय प्रसाद सिह ने कहा कि सांसद चिराग पासवान के बिना लोजपा हो ही नहीं सकता। पिछले चुनाव में उनके साथ अलग-अलग इलाके से प्रत्याशी रहे कृष्णा सिंह, संजय पासवान, जिला पार्षद कुमोद पासवान समेत जिले क सारे पार्टी पदाधिकारी की बैठक दो राउंड हो गई है। सब लोग आर्शीवाद यात्रा की तैयारी में जुट गए है। दल का एक-एक कार्यकर्ता क साथ मिल रहा है। इसलिए लोजपा के असली उतराधिकारी जनता व कार्यकर्ता की नजर में चिराग पासवान है और वहीं लोजपा के कारवां को लेकर आगे चलेंंगे। जिला पार्षद कुमोद पासवान ने कहा कि सांसद पशुपति पारस के करीब एक पुराने परिचित नेता ने साथ देने के लिए फोन किया। लेकिन हमने इंकार कर दिया। साफ-साफ कह दिया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के साथ रहे अब लोजपा सप्रीमो सांसद चिराग पासवान के साथ पूरे जीवन रहना है। इधर उधर नहीं जाना। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.