Breaking NewsJAMMU & KASHMIR

Jammu and Kashmir: पुलवामा में आ’तंकियों से मु’ठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मा’र गिराए 3 आ’तंकी

श्रीनगर. जम्मू और कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में देर रात आतं’कियों और सुरक्षाबलों के बीच मु’ठभेड़ शुरू हो गई. इस आशय की जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने दी. आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने जानकारी दी कि पुलवामा मुठभेड़ के दौरान लश्कर के तीन आ’तंक’वादी ढेर हो गए हैं लेकिन अभी ऑपरेशन जारी है. हालांकि इस ऑपरेशन में सुरक्षाबल का एक जवान भी शहीद हो गया. अधिकारी ने बताया कि शुरुआती गो’लीबारी में एक जवान घा’यल हो गया था, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौ’त हो गई.

इससे पहले कश्मीर जोन  पुलिस ने बताया कि पुलवामा स्थित हाजिन राजपोरा में आ’तंकियों और सुरक्षा बलों के बीच एन’काउंटर शुरू हुआ. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि इलाके में कुछ आतंकी हैं, जिसके बाद सर्च ऑपरे’शन चलाया गया. जानकारी के अनुसार तला’शी अभियान के दौरान जैसे ही सुरक्षा बल संदिग्ध ठिकाने पर पहुंचे, आतंकियों ने उन पर गोलियां चला दीं. इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और भारी गो’ला’बारी की.
समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी. एनकाउंटर में सेना, पुलवामा पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान शामिल हैं.

कुलगाम में मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर
इससे पहले बुधवार को कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए थे. इस दौरान हुई गोलीबारी में सेना के दो जवान भी घायल हुए थे. पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सेना ने संयुक्त रूप से कुलगाम जिले के चिमेर गांव में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया. इसी दौरान वहां मौजूद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गयी.


उन्होंने बताया था कि इस मुठभेड़ में शुरुआत में दो आतंकवादी मारे गए जबकि तीसरे आतंकवादी के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ कई घंटों तक चली, लेकिन अंत में वह भी मारा गया. प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी के दौरान घायल सेना के दो जवानों को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Youtube Video

उन्होंने बताया था कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान वसीम अहमद बंगरू निवासी कुलगाम, शाहनवाज अहमद निवासी शोपियां और जाकिर बशीर निवासी कुलगाम के रूप में हुई है. अधिकारी ने कहा कि ये तीनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयाब से जुड़े थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.