Breaking NewsNational

अगर गुल्‍लक में पड़ा है ये खास 2 रुपये का सिक्‍का तो कमा सकते हैं ₹5 लाख, जानें बेचने की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्‍ली. कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा हुईं आर्थिक चुनौतियों की वजह से अगर आपकी नौकरी चली गई है तो हम आपको घर बैठे कमाई (earn money from home) करने का शानदार तरीका बता रहे हैं. अगर आपको पुराने सिक्‍के और करेंसी नोट इकट्ठे करने का शौक है तो ये आपको मोटी रकम जुटाने में मदद कर सकता है. जरूरत है अपने पास मौजूद एंटी क्‍वाइन या करेंसी नोट की सही कीमत की जानकारी होना. आज हम आपको 2 रुपये के ऐसे सिक्‍के के बारे में बता रहे हैं, जिसकी ऑनलाइन नीलामी के जरिये आप 5 रुपये तक की कमाई कर सकते हैं.

भारत सरकार (Indian Government) कई सिक्‍कों और करेंसी नोटों की छपाई बंद कर चुकी है. ऐसे में 50 पैसे, 25 पैसे के साथ ही 1, 2, 5 रुपये के खास सिक्‍के रेयर कैटेगरी (Rare Currency Notes) में शामिल हो गए हैं. इन रेयर क्‍वाइंस की कई ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म्‍स पर नीलामी होती है. ऐसे में ये रेयर क्‍वाइंस लाखों में बिक सकते हैं. अगर आपको भी पुराने सिक्‍के जुटाने का शौक है तो फटाफट अपने कलेक्‍शन में खास 2 रुपये का सिक्‍का ढूंढकर नीलामी के लिए डाल दें.

2 रुपये के सिक्‍के में क्‍या होनी चाहिए खूबियां
अगर आपकी गुल्लक में 2 रुपये के कई सिक्‍के पड़े हैं तो देखिए कि उनमें कौन-सा सिक्का 1994, 1995, 1997 और 2000 सीरीज का बना है. अगर आपके पास ऐसा कोई सिक्‍का है तो आपको फटाफट 5 लाख रुपये तक मिल जाएंगे. दरअसल, इन सिक्कों की मांग बहुत ज्‍यादा है. जब आप ऑनलाइन इसे बेचेंगे तो खरीदार से कीमत को लेकर बात तय कर लें. इन सिक्कों को पाने के लिए लोग लाखों रुपये देने को तैयार है. बता दें कि देश में 2 रुपये का सिक्का पहली बार 1982 में आया था. इस पुराने 2 रुपये के सिक्के को cupro-nickel metal से बनाया गया था. इसके अलावा 1918 में बने 1 रुपये के सिक्के की कीमत 9 लाख रुपये है. इस पर जॉर्ज पंचम की तस्वीर होनी चाहिए.


कहां होगी इस खास सिक्‍के की नीलामी-बिक्री
आप advertisement platform क्विकर (Quikr) पर इसे ऑनलाइन बेच सकते हैं. बेंगलुरु की इस वेबसाइट पर खरीदार इस दुर्लभ सिक्के की मोटी रकम देने को तैयार हैं. इसके अलावा ईबे (Ebay) और क्लिक इंडिया (Click India) भी रेयर क्‍वाइंस और करेंसी नोटों को तलाश में रहती हैं. आप इन दोनों वेबसाइट्स पर भी अपनी किस्‍मत आजमा सकते हैं.
कैसे की जाएगी ऑनलाइन बिक्री
>> अगर आप क्विकर पर इस 2 रुपये के सिक्के को बेचना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको विक्रेता (Seller) के तौर पर खुद को रजिस्टर कराना होगा.
>> इसके बाद आपको सिक्के की फोटो क्लिक करके वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी.
>> फिर आपको अपना डाक पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करनी होगी.
>> वेबसाइट आपकी दी गई जानकारी को वेरिफाई करेगी.
>> इसके बाद खरीदार आपसे सीधे संपर्क करेंगे. फिर आप पेमेंट और डिलिवरी के मुताबिक अपना सिक्का बेच सकते हैं.

(डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट्स से म‍िली जानकार‍ियों के आधार पर बनाई गई है. मुजफ्फरपुर न्यूज अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है.)

Comments (1)

  1. Mere paas hain 2rupaye ke sikke1994 wala

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.