BIHARBreaking NewsSTATE

ट्रक से ट’कराई बरकाकाना एक्सप्रेस, बाल-बाल बचे यात्री / पटना-गया रूट पर ट्रैक पार कर रहा था ट्रक, तभी हुआ हा’दसा; 2:21 घंटे रूकी रही पटना-हटिया और रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस

पटना बरकाकाना स्पेशल ट्रेन ट्रक से टकराई। यह हादसा पटना-गया रेल रूट पर रात के 9 बजकर 3 मिनट पर हुआ। उस वक्त 03348 स्पेशल ट्रेन नदौल स्टेशन से जहानाबाद के लिए निकली थी। किलोमीटर 40/17 के पास एक ट्रक गलत तरीके से रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी। वहां पर कोई रास्ता नहीं था और न ही कोई फाटक बनी हुई थी। रात के अंधेरे में ट्रक ड्राइवर जबरन रेलवे ट्रैक को पार करने में लगा था। उसी दरम्यान पटना से बरकाकाना जा रही स्पेशल ट्रेन वहां पहुंच गई। जिसके बाद ट्रेन ट्रक से टकरा गई।

ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रक देख इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की, पर तब तक टक्कर हो गई थी। पूर्व मध्य रेलवे के CPRO राजेश कुमार के अनुसार इस हादसे में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इस घटना में ट्रेन में सवार पैसेंजर्स पूरी तरह से सेफ हैं। किसी पैसेंजर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रैक के आसपास यात्रियों की भीड़ लग गई।

रेलवे ट्रैक पर लगी लोगों की भीड़।

रेलवे ट्रैक पर लगी लोगों की भीड़।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही दानापुर रेल डिवीजन के ADRM दूसरे सीनियर अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहंचे। रेलवे ट्रैक से ट्रक को हटाने के लिए JCB मंगाई गई। देर रात 11 बजकर 24 मिनट पर पटना-बरकाकाना स्पेशल ट्रेन को वहां से रवाना किया गया। इस हादसे की वजह से पटना गया रूट पर 2 घंटे 21 मिनट तक अप और डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। अप में पटना-हटिया और डाउन में रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस को रोक दिया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.