BIHARBreaking News

सुशील मोदी ने तेजस्वी पर दागा सवाल, पूछा- क्या लालू-राबड़ी ने लगवाया कोरोना टीका?

पटना. बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के स्पूतनिक (Sputnik) कोरोना टीका लेने पर सुशील मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा की बहुत देर कर दी टीका लेने में. वहीं राजद परिवार पर हमला करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि पता नहीं अब तक लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) और राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने टीका लिया है या नहीं. इसके साथ ही सुशील मोदी कहते हैं कि टीका लेते हैं तो उसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जरूर डालें. इससे एक अच्छा मैसेज लोगों के बीच जाता है. इसके साथ ही सुशील मोदी ने कहा कि टीकाकरण (Corona Vaccine) पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. यह किसी पार्टी विशेष का टिका नहीं है.

इसके साथ ही सुशील मोदी ने कहा कि अगर लालू यादव टीका लेते तो उनका लाखों का जो समर्थक है उनको भी एक मैसेज जाता. इसके साथ ही सुशील मोदी ने पूछा आखिर क्यों लालू और राबड़ी टीका नहीं ले रहे. सुशील मोदी ने कहा ‘मुझे जानकारी मिली है कि पंडारक के आगे एक पार्क है जहां दोनों ने टीका लगवा लिया है, लेकिन छुपा क्यों रहे’.

बीजेपी ने भी साधा निशाना

वहीं, भाजपा विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने तेजस्वी के स्पुतनिक टीका लेने पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि टीका ले लिया ये स्वागत योग्य बातें है. लेकिन तेजस्वी को स्वदेशी टीके पर भरोसा नहीं है. इसलिए विदेशी टिका लिया है. वहीं सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी पलटवार किया है कि बिहार में NDA की सरकार बहुत जल्द गिर जाएगी. पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार प्रचंड बहुमत से बनी है. इसे कोई नहीं गिरा सकता है. सरकार पूरे पांच साल तक चलेगी. तेजस्वी क्या कहते हैं इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है. वहीं जब सुशील मोदी से ये सवाल पूछा गया कि क्या आप लोगों के सम्पर्क में भी राज़द विधायक हैं, तो उन्होंने कहा कि हमें कोई ज़रूरत ही नहीं है राजद के विधायकों की. हमारी सरकार  को कोई ख़तरा नहीं है. सुशील मोदी बिहार विधान सभा में आए हुए थे और जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो वे तेजस्वी यादव पर पलटवार करने से नहीं चूके.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.