नई दिल्ली. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 65वीं संयुक्त प्रतियोगिता मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है. इस परीक्षा में 1142 अभ्यर्थी पास हुए हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार, मुख्य परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू जुलाई के आखिरी सप्ताह में होगा. 65वीं संयुक्त प्रतियोगिता मुख्य परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपने नतीजे बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा. बिहार लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया है कि इस भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य के 14 विभागों में करीब 423 पदों पर नियुक्ति होगी.
नवंबर 2020 में हुई थी मुख्य परीक्षा
बीपीएससी की 65वीं मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 के 25, 26 और 28 नवंबर को हुई थी. मुख्य परीक्षा दो पालियों में हुई थी. पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक हुई. दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई. 25 नवंबर को पहली पाली में सामान्य अध्ययन का पेपर हुआ था. जबकि 26 नवंबर को एक परीक्षा सुबह 11 बजे से दोहपर दो बजे तक हुई थी. इसमें सामान्य अध्ययन सेकेंड पेपर की परीक्षा हुई थी. 28 नवंबर को एच्छिक वैकल्पिक विषय की परीक्षा आयोजित हुई.




Leave a Reply