BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर समेत बिहार के तीन जिलों में उपभोक्ताओं को मिलेगी यह सुविधा, अगले महीने से घर-घर शुरू होगा यह काम

बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने से सुविधा मिलने जा रही है। इसके बाद उपभोक्ताओं को बिजली को लेकर आ रही परेशानियों से सामना नहीं करना पड़ेगा। मोबाइल की तरह जितना बैलेंस पड़ेगा उतनी बिजली ही खर्च करवा पाएंगे। जी हां मुजफ्फरपुर में अगले महीने से स्मार्ट मीटर लगने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले चरण के लिए उत्तर बिहार के तीन जिलों को चयनित किया गया है। इसमें मुजफ्फरपुर के अलावा मोतिहारी व दरभंगा शामिल है। इन तीनों जिलों में शुरुआत में कम से कम पांच-पांच हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। पूरे बिहार में स्मार्ट मीटर के लिए ईईएसएल कंपनी से करार हुआ है। 

मुजफ्फरपुर के शहरी क्षेत्र के पॉश इलाकों में स्मार्ट मीटर पहले लगाने का निर्णय लिया गया है। यह प्री-पेड मीटर होगा। रिचार्ज करने पर बिजली लोगों को घरों में मिलेगी। इन तीन जिलों में पहले चरण का काम पूरा होने के बाद दूसरे चरण के स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू होगा। ऊर्जा विभाग के सीनियर प्रोटोकॉल अफसर ख्वाजा जमाल ने कहा कि यह सरकार और विभाग का ड्रीम प्रोजेक्ट है। ऊर्जा की बेवजह खपत, लोगों और विभाग की सुविधा के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। पहले चरण में पूरे बिहार में 23 लाख 4 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, मोतिहारी व दरभंगा में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। तीनों जिलों में शहरी और पॉश इलाकों से इसकी शुरुआत होगी। अगले महीने से काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

रिचार्ज खत्म होने पर एक से तीन दिन का मिलेगा समय
स्मार्ट मीटर रिचार्ज करने पर बिजली आपूर्ति करेगा। रिचार्ज खत्म होने पर एक से तीन दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद ही बिजली कटेगी। सीनियर प्रोटोकॉल अफसर ने कहा कि रिचार्ज खत्म होते ही बिजली नहीं कटेगी। हैप्पी आवर्स के तहत लोगों को तीन दिन तक का मौका दिया जाएगा। इसके पहले लोगों के मोबाइल पर मैसेज भी जाते रहेंगे। सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए इसके रिचार्ज को तय किया जा रहा है। बीच-बीच में बैलेंस चेक करने की सुविधा कंपनी की ओर से दी जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.