Breaking News

बड़ी खबर : बिहार में 6 जिलों के DTO का तबादला, कई अधिकारियों को मिला एडिशनल चार्ज

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. प्रशानिक महकमे में तबादले का दौर जारी है. नीतीश सरकार ने परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है. सरकार ने कई जिलों के परिवहन पदाधिकारी का ट्रांसफर किया है. सरकार की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे तबादले की पूरी लिस्ट दी हुई है. 











बिहार सरकार की ओर से जारी तबादले की अधिसूचना के मुताबिक परिवहन विभाग में कुल 6 अफसरों का तबादला किया गया है. सरकार ने 6 जिलों में नए परिवहन पदाधिकारी को तैनात किया है. इनके अलावा 6 जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारी का एडिशनल चार्ज अन्य अधिकारियों को सौंपा गया है. विकास कुमार को गया का डीटीओ बनाया गया है. जबकि जनार्दन कुमार को गया जिले से छपरा भेजा गया है. 









रविंद्र नाथ गुप्ता को किशनगंज से तबादला करते हुए सीतामढ़ी का डीटीओ बनाया गया है. साथ ही इन्हें शिवहर के जिला परिवहन पदाधिकारी का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है. रोहतास के डीटीओ जियाउल्लाह का तबादला लखीसराय कर दिया गया है. इन्हें मुंगेर जिले के डीटीओ का भी एडिशनल चार्ज दिया गया है. 

इनके अलावा मुंगेर के डीटीओ रामशंकर का तबादला करते हुए इन्हें पूर्णिया भेज दिया गया है. साथ ही इन्हें किशनगंज के डीटीओ की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. शेखपुरा के डीटीओ शशि शेखरम का तबादला सहरसा कर दिया गया है. 

मधुबनी के डीटीओ सुशील कुमार को सुपौल के डीटीओ का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है. औरंगाबाद के डीटीओ अनिल कुमार सिन्हा को रोहतास जिले के डीटीओ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है. नालंदा के डीटीओ मनोज कुमार शेखपुरा के जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे. 

यहां देखिये तबादले की पूरी लिस्ट –


Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.