BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में लगातार बारिश से बाढ़ का ख’तरा, प्रशासन अ’लर्ट

लगातार बारिश से जिले में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। इसे देखते हुए प्रशासन अ’लर्ट है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से कहा गया कि जिले की सभी नदियां ख’तरे के निशान से नीचे बह रही हैं। जिले में बाढ़ की अभी स्थिति नहीं है। सभी मुख्य तटबंध सुरक्षित हैं। उनपर सतत निगरानी रखी जा रही है। लगातार बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट है। हालात पर नजर रखी जा रही है। डीएम प्रणव कुमार द्वारा वरीय पदाधिकारियों, प्रखंड स्तरीय अधिकारियों तथा तकनीकी विभागों के अभियंताओं को इस संबंध में निर्देश दिए जा रहे हैैं। वीडियो कान्फ्रेंङ्क्षसग से सभी अंचल अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। डीएम के निर्देश पर प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है।

एडीआरएफ की टीम ने सिखाए अधिक से अधिक लोगों को बचाने के गुर

डीएम के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा के तत्वावधान में एसडीआरएफ टीम ने बाढ़ पूर्व तैयारी के तहत अंचल सकरा में प्रशिक्षण दिया। टीम कमांडर निरीक्षक गुणेश्वर मंडल के नेतृत्व में स्थानीय गोताखोरों एवं राहत बचाव दल के सदस्यों को बाढ़ राहत, सुरक्षित निष्कासन रेस्क्यू, जीवन रक्षक विधि, प्राथमिक उपचार, राफ्ट बनाना, डूबते व्यक्तियों को बचाना, नाव दुर्घटना की रोकथाम आदि विषयों पर प्रशिक्षित करते हुए जागरूक किया गया। आपदा प्रबंधन के कंसलटेंट मो. साकिब ने बताया कि एसडीआरएफ टीम लगातार विभिन्न अंचलों में राहत बचाव दलों एवं स्थानीय गोताखोरों को प्रशिक्षित कर रही है ताकि बाढ़ के समय उनकी सकारात्मक भूमिका उभर कर सामने आ सके।  

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.